Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

734 दिन से जारी दृष्टिहीनों का आंदोलन तेज़ — सचिवालय के बाहर हल्ला बोल

 चेतावनी: “मांगें न मानीं तो नग्न होकर करेंगे प्रदर्शन”

Shimla, Sanju

दृष्टिहीन जन संगठन का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। शिमला के कालीबाड़ी में पिछले 734 दिनों से धरने पर बैठे दृष्टिहीन संगठन के सदस्यों ने सोमवार को सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे नग्न होकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

राजेश ठाकुर, सचिव दृष्टिबाधित संघ ने कहा कि संगठन विभिन्न विभागों में दृष्टिहीन कोटे के खाली पड़े बैकलॉग पदों को एकमुश्त भरने की मांग कर रहा है। सरकार से कई बार वार्ता होने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।राजेश ठाकुर के अनुसार, “जब भी हम चक्का जाम करते हैं, सरकार वार्ता के लिए बुलाती है, लेकिन बाद में सब कुछ ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

लक्की, सदस्य दृष्टिबाधित संघ ने कहा कि सरकार की बेरुखी अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि अब भी हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो हम आमरण अनशन पर जाएंगे, और अंततः सभी दृष्टिहीन सचिवालय के सामने नग्न होकर प्रदर्शन करेंगे।गौरतलब है कि संगठन वर्ष 1995 के बाद से दृष्टिबाधितों के कोटे के पदों की नियमित भर्ती न होने पर नाराज है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद सरकार ने अब तक बैकलॉग पदों को नहीं भरा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.