Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजवीर जवंदा की मौत रहस्य गहराया, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

पंजाब | पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की मौत मामले में नई कानूनी कार्यवाही शुरू हो गई है। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ प्रशासन, केंद्र सरकार और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

यह नोटिस सीनियर एडवोकेट नवकिरण सिंह द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद जारी किया गया। याचिका में पिंजौर स्थित एक निजी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि 27 सितंबर को सड़क हादसे के बाद राजवीर जवंदा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें समय पर आवश्यक प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया, जिसके चलते उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई। आरोप है कि समय पर इलाज मिलता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी।

गौरतलब है कि यह हादसा उस समय हुआ, जब राजवीर शिमला की ओर जा रहे थे। बद्दी के पास उनकी बाइक के सामने अचानक दो आवारा पशु आ जाने से वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआत में उन्हें पिंजौर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, फिर हालत नाजुक होने पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया। वहां कई दिनों तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहने के बाद 8 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई।

याचिका में यह भी मांग उठाई गई है कि इस मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से करवाई जाए, ताकि अस्पताल की कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके। अब कोर्ट ने सभी संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई निर्धारित की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.