Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में बदलेगा मौसम, छठ के बाद बढ़ेगी कड़कड़ाती ठंड

चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम ने इस समय करवट ले ली है। दिन में जहां धूप तीखी हो गई है और कुछ देर भी धूप में रहना मुश्किल हो रहा है, वहीं रात के समय ठंडक का असर बढ़ने लगा है। हालात ऐसे हैं कि दिन और रात का तापमान एक-दूसरे से बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रहा है। मौसम परिवर्तन के इस दौर में लोग सुबह और रात को गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ पूजा के बाद प्रदेश में ठंड का असर और तेज होने की संभावना है।

हरियाणा में बढ़ेगी हवा की रफ्तार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की ठंड बनी हुई है। वहीं आने वाले घंटों में मौसम का रुख बदलने की उम्मीद जताई गई है। बीते दिन करनाल में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री मेवात में रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार सुबह अंबाला का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में सुबह बारिश की संभावना 0% है और हवा की रफ्तार लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

28–29 अक्टूबर को बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि 28 और 29 अक्टूबर को हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादल छाए रहेंगे और हवा की गति बढ़ सकती है। इससे प्रदूषण के स्तर में सुधार की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने से हरियाणा सहित मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। 29 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

वायु प्रदूषण में मामूली सुधार

हरियाणा के कई शहरों में प्रदूषण चिंता का कारण बना हुआ है। मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के अनुसार:

  • फरीदाबाद: 217 (खराब श्रेणी)
  • गुरुग्राम: 212 (खराब श्रेणी)
  • अंबाला: 190 (मध्यम श्रेणी)
  • दिल्ली: 301 (बहुत खराब श्रेणी)

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तेज हवाओं की वजह से आने वाले दिनों में प्रदूषण के स्तर में कमी आ सकती है। साथ ही दिन में बादल और सुबह-शाम हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.