Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में रत्नावली महोत्सव आज से शुरू, सीएम सैनी करेंगे शुभारंभ

कुरुक्षेत्र। हरियाणवी कला, संस्कृति, लोक परंपरा और स्वदेशी जीवन शैली को समर्पित चार दिवसीय रत्नावली महोत्सव का भव्य आगाज़ आज से होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस सांस्कृतिक उत्सव का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस दौरान मंचों पर जहां हरियाणवी पॉप गीतों की धुन गूंजेगी, वहीं पारंपरिक लूर लोकनृत्य दर्शकों को हरियाणवी लोक रंगों से रूबरू कराएगा।

राज्य का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन बन चुका यह वार्षिक महोत्सव इस बार और भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। पूरे हरियाणा से 3500 युवा कलाकार हिस्सा ले रहे हैं जो 34 विधाओं में अपनी लोक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए छह मंचों पर प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी।

हरियाणवी पवेलियन में स्वदेशी संस्कृति की झलक

इस बार आत्मनिर्भर भारत की थीम पर खास हरियाणवी पवेलियन सजाया गया है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों को 40 स्टॉल आवंटित किए गए हैं, जहां पारंपरिक खानपान और स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। कार्यक्रम को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और ज्यादातर सजावट स्वदेशी सामग्री से की गई है।

हरियाणवी भाषा को मिलेगा बढ़ावा

रत्नावली महोत्सव में इस वर्ष हरियाणवी बोली को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर रहेगा।

  • मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान ने हरियाणवी चौपाल तैयार की है जहाँ मेहमानों और कलाकारों के इंटरव्यू हरियाणवी भाषा में रिकॉर्ड होंगे।
  • आयोजन के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वीडियो, पॉडकास्ट और रील बनाए जाएंगे।
  • पहली बार महोत्सव से हरियाणवी न्यूज लेटर जारी किया जाएगा, जिसका विमोचन सीएम करेंगे।

पहली बार हरियाणवी व्यंजन प्रतियोगिता

युवा पीढ़ी को हरियाणा की पारंपरिक रसोई से जोड़ने के लिए इस बार हरियाणवी व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों की टीमें इसमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में इन व्यंजनों को शामिल किया गया है: खीर , हलवा ,लापसी , गुलगुले , पूड़े ,सुहाली , शक्करपारे , सरसों का साग ,  बाजरे और मक्के की रोटी,लस्सी ,रायता , चूरमा ,घी कसार

विजेताओं के लिए नकद इनाम भी रखे गए हैं—

  • पहला पुरस्कार: ₹5100
  •  दूसरा: ₹3100
  • तीसरा: ₹1100 | 5 सांत्वना पुरस्कार

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.