Facebook-f Youtube X-twitter

भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, बरनाला बना नगर निगम

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम मान ने बताया कि राज्य सरकार ने पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग बायलॉज़-2025 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब राज्य में इमारतों की अधिकतम ऊंचाई सीमा 15 मीटर से बढ़ाकर 21 मीटर कर दी गई है, जिससे रियल एस्टेट और निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इसके साथ ही लुधियाना उत्तर में नई उप-तहसील के गठन को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को राजस्व सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि बरनाला नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बरनाला की आबादी और जीएसटी राजस्व में लगातार बढ़ोतरी के कारण यह लंबे समय से स्थानीय नागरिकों की मांग थी।

खेल क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने पंजाब स्पोर्ट्स मेडिसिन कैडर में 100 से अधिक नए पद सृजित करने का निर्णय लिया है। इसके माध्यम से खिलाड़ियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कैबिनेट ने डेराबस्सी में 100 बिस्तरों वाले नए ईएसआई अस्पताल की स्थापना को भी मंजूरी दे दी है। इसके लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी। राज्य में नशामुक्ति अभियान को सख्ती से लागू करने के तहत डि-एडिक्शन सेंटरों के नियमों में संशोधन किया गया है। अब सभी केंद्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी और मरीजों को दी जाने वाली दवाइयां सरकारी निगरानी में प्रदान की जाएंगी।

सरकार ने कहा कि इन फैसलों का उद्देश्य प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करना, नागरिक सुविधाओं को बढ़ाना और राज्य में जनहित से जुड़े क्षेत्रों को गति देना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.