Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 11 सर्जरी पर निजी अस्पताल बैन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आयुष्मान भारत और चिरायु हरियाणा योजना से जुड़े लाखों लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव लागू किया है। अब इन योजनाओं के कार्डधारक घुटना प्रत्यारोपण, हर्निया ऑपरेशन सहित 11 बीमारियों का इलाज निजी अस्पतालों में नहीं करवा सकेंगे। इन उपचारों के लिए मरीजों को केवल सरकारी अस्पतालों पर ही निर्भर रहना होगा।

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिन 11 मेडिकल प्रक्रियाओं को निजी अस्पतालों से बाहर किया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • घुटना ट्रांसप्लांट
  • कूल्हा ट्रांसप्लांट
  • हर्निया ऑपरेशन
  • अपेंडिक्स सर्जरी
  • कान के पर्दे का इलाज
  • एडेनोइड्स उपचार
  • बवासीर सर्जरी
  • टॉन्सिल हटाने की सर्जरी
  • अंडकोष में पानी भरने का इलाज (हाइड्रोसील)
  • खतना (सर्कम्सिशन)
  • गले/जीभ की गांठ (एंट्रॉइड) उपचार

मरीजों की बढ़ी परेशानी

सरकार के इस फैसले से आयुष्मान कार्डधारकों ने नाराजगी जताई है। पहले ही 119 बीमारियों का इलाज निजी अस्पतालों में प्रतिबंधित था, अब इन 11 नई बीमारियों के जुड़ने से कुल संख्या 130 हो गई है। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए लंबी कतारों और देरी का सामना करना पड़ सकता है।

खर्च कम करना सरकार का लक्ष्य

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सरकार हर साल निजी अस्पतालों को 1500 से 1700 करोड़ रुपये तक का भुगतान करती है। खर्च कम करने और सरकारी अस्पतालों की उपयोगिता बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि निजी अस्पतालों और सरकार के बीच भुगतान संबंधी विवाद भी बढ़ रहे थे।

पहले भी 5 बीमारियां हटाई गई थीं

चार महीने पहले ही सरकार ने पांच बीमारियां योजना से बाहर की थीं:

  • बच्चेदानी का ऑपरेशन
  • पित्त की थैली की सर्जरी
  • मोतियाबिंद
  • सांस संबंधी रोग
  • उल्टी-दस्त (एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस)

वर्तमान में हरियाणा के 675 निजी अस्पताल आयुष्मान और चिरायु हरियाणा योजना के पैनल में शामिल हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.