Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल छठ घाट पर दर्दनाक हादसा, मासूम रिया की हालत गंभीर

पलवल | हरियाणा के पलवल जिले के अलावलपुर गांव स्थित छठ घाट पर सोमवार सुबह छठ पर्व के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। घाट पर पूजा-अर्चना के बाद स्नान के लिए उतरी सात वर्षीय बच्ची गहरे पानी में डूब गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, अलावलपुर के पक्के छठ घाट पर सोमवार सुबह छठ पूजा के लिए पूर्वांचल समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या एकत्र हुई थी। श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के बाद तालाब में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पलवल के जवाहर नगर निवासी संतोष की बेटी रिया (7) नहाने के दौरान तालाब के गहरे हिस्से में चली गई और डूबने लगी। घटना देखते ही लोगों ने तुरंत रिया को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

रिया के पिता संतोष मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और पलवल में टेंट हाउस पर काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। घटना के समय पिता संतोष के पास बच्ची के इलाज के लिए पैसे भी नहीं थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय पत्रकार अशोक कुमार यादव ने मानवता दिखाते हुए अपनी ओर से 1000 रुपये प्रदान कर बच्ची का इलाज शुरू करवाया।

स्थानीय लोगों ने आयोजन समिति पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि पूर्वांचल जनकल्याण समिति हर वर्ष इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करती है, लेकिन हादसे के समय समिति के पदाधिकारी मदद करने के बजाय केवल औपचारिकता निभाते नजर आए। आरोप है कि मंच संचालन और चंदा एकत्र करने में सक्रिय रहने वाले पदाधिकारी जरूरत पड़ने पर नदारद रहे। फिलहाल बच्ची रिया का उपचार पलवल के अपेक्स हॉस्पिटल में चल रहा है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.