Facebook-f Youtube X-twitter

अंबाला में राष्ट्रपति मुर्मू का विशेष दौरा, वायुसेना देगा गार्ड ऑफ ऑनर

अंबाला । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह पहली बार अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगी। यह उनका अंबाला छावनी स्थित वायुसेना अड्डे का पहला आधिकारिक दौरा होगा। हालांकि भारतीय वायुसेना की ओर से अभी तक औपचारिक कार्यक्रम सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान राफेल फाइटर जेट और उससे जुड़ी सामरिक तकनीक की जानकारी लेंगी।

सूत्रों का यह भी दावा है कि राष्ट्रपति मुर्मू राफेल विमान से हवाई निरीक्षण भी कर सकती हैं, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

सुबह 8 बजे दिल्ली से रवाना होंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति सुबह लगभग 8 बजे दिल्ली से विशेष वायुसेना विमान से अंबाला के लिए उड़ान भरेंगी। करीब एक घंटे की यात्रा के बाद उनका विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड करेगा। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उनके पहुंचते ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वह अधिकारियों से मुलाकात करेंगी और उन्हें संबोधित करेंगी।

प्रेस जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक समाप्त हो सकता है। सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

कार्यक्रम में अनिल विज भी रह सकते हैं शामिल

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और अंबाला कैंट के विधायक अनिल विज भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जिला प्रशासन और वायुसेना ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। पूरे एयरबेस को सुरक्षा घेरा बनाकर सील कर दिया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

परिसीमन बिल के खिलाफ स्टालिन का विरोध, काला कपड़ा पहनकर कॉपी जलाई

Summer express, चेन्नई | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया और विधेयक की एक प्रति जलाकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। साथ ही उन्होंने राज्यभर में काले झंडे फहराकर आंदोलन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस...

तमिलनाडु चुनाव से पहले अभिनेता विजय और TVK नेताओं पर आचार संहिता उल्लंघन के तीन मामले दर्ज

Summer express, नई दिल्ली |  तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता विजय तथा पार्टी के कई पदाधिकारियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई चुनाव पर्यवेक्षकों और...

आईआईटी मंडी का मार्स रोवर तैयार, चयन हुआ तो भारत की अंतरिक्ष आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

मंडी, धर्मवीर-:भारतीय पोद्यौगिकी संस्थान यानी आईआईटी मंडी द्वारा निर्मित प्रोटोटाइप रोबोटिक हैंड चार सालों बाद एक बार फिर मार्स रोवर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। संस्थान ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसे और आधुनिक व प्रभावशाली बनाने पर बल दिया है। यदि इस बार की प्रतियोगिता में...

फरीदाबाद में रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग अलर्ट

Summer express,फरीदाबाद | अनंगपुर गांव के रिहायशी क्षेत्र में  देर रात तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन्य जीव एवं प्राणी विभाग को दी है। विभाग की टीम अब क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों...

शिकोहपुर जमीन सौदा: वाड्रा-हुड्डा समेत 9 को कोर्ट समन

Summer express,नई दिल्ली |  हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.