Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाईकोर्ट की बड़ी कार्रवाई, सिद्धारमैया सरकार का आदेश निलंबित

नई दिल्ली। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने राज्य सरकार के उस विवादित आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर 10 से अधिक लोगों के जुटने से पहले प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया था।

18 अक्टूबर को कांग्रेस सरकार द्वारा जारी आदेश में निजी संस्थाओं, संगठनों और समूहों पर सरकारी परिसरों और सार्वजनिक स्थानों के उपयोग पर सख्त शर्तें लागू की गई थीं। हालांकि आदेश में किसी संगठन का नाम स्पष्ट रूप से नहीं था, लेकिन इसे हिंदू संगठनों विशेषकर आरएसएस की गतिविधियों को सीमित करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा था। आदेश में सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त परिसरों में किसी भी सामाजिक, धार्मिक या संगठनात्मक गतिविधि से पहले मंजूरी अनिवार्य की गई थी।

कोर्ट में सरकार को सफाई देनी पड़ी

सरकारी फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसा आदेश संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने जैसा है। वहीं, राज्य सरकार ने दलील दी कि यह निर्देश 2013 में तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा जारी उस परिपत्र के अनुरूप है, जिसमें स्कूलों और खेल मैदानों का उपयोग गैर-शैक्षिक गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित किया गया था।

आरएसएस का मुद्दा भी जुड़ा

यह विवाद तब बढ़ा जब कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने सार्वजनिक स्थानों पर आरएसएस की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई थी। उन्होंने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि आरएसएस सरकारी परिसरों में अपनी शाखाओं के जरिए “युवाओं के मन में कट्टरता फैलाता है”। हाईकोर्ट ने फिलहाल राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाने का निर्देश दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फैक्ट्री में 1.98 लाख समेत मोबाइल व चांदी की गणेश प्रतिमा ले गए चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज गिल चौक के पास मुरादपुरा इलाके में स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल नट एंड बोल्ट फैक्ट्री में देर रात तीन-चार चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी रात करीब 12:30 बजे के बाद फैक्ट्री में दाखिल हुए और ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।चोर करीब आधे घंटे तक ऑफिस में तलाशी लेते...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक जीवन संगोवाल ने सौंपे नियुक्ति पत्र

नीलकमल मोनू | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के गांव संगोवाल में आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक जीवन सिंह संगोवाल की अगुवाई में हुआ, जिसमें नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर समाज में महत्वपूर्ण...

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.