केन्या | केन्या के तटीय काउंटी क्वाले में मंगलवार तड़के एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 12 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह विमान मशहूर पर्यटन स्थल मासाई मारा नेशनल रिज़र्व की ओर जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना डायनी एयरस्ट्रिप से करीब 40 किलोमीटर दूर पहाड़ी और घने जंगल वाले क्षेत्र में हुई। घटना की पुष्टि करते हुए क्वाले काउंटी के आयुक्त स्टीफन ओरिंडे ने बताया कि राहत और बचाव अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
वहीं केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि विमान में कुल 12 लोग सवार थे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। विमान किस वजह से क्रैश हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।