Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोना-चांदी के दाम में हल्की रिकवरी, MCX पर तेजी , वैश्विक दबाव बरकरार

नई दिल्ली। घरेलू बुलियन बाजार में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में मामूली तेजी देखी गई। पिछले कुछ दिनों की भारी गिरावट के बाद निवेशकों को आज हल्की राहत मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड और सिल्वर दोनों कीमती धातुएं बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं।

  • MCX पर 24 कैरेट सोना 0.08% की तेजी के साथ ₹1,19,741 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
  • चांदी में 0.53% की उछाल, कीमत ₹1,45,102 प्रति किलोग्राम

हालांकि, कीमती धातुओं के दाम अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे हैं।

मंगलवार को सर्राफा बाजार में भारी गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

  • सोना ₹4,100 सस्ता होकर ₹1,21,800 प्रति 10 ग्राम रह गया
  • 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹1,21,200 प्रति 10 ग्राम पर आ गया
  • सोमवार को सोना ₹1,25,900 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

चांदी भी बड़ी गिरावट की मार झेलती रही:

  • ₹6,250 की गिरावट के साथ चांदी ₹1,45,000 प्रति किलो पर आ गई
  • सोमवार को कीमत ₹1,51,250 प्रति किलोग्राम थी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव जारी

ग्लोबल मार्केट में कीमती धातुओं पर दबाव दिखाई दे रहा है।

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 2.37% टूटकर $3,887.03 प्रति औंस पर आ गया
  • पिछली सत्र में यह $4,000 प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ था
  • वहीं, चांदी 2.85% गिरकर $45.56 प्रति औंस के निचले स्तर पर रही

गिरावट की वजह क्या है?

कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार सोने पर दबाव की मुख्य वजहें:

  • डॉलर की मजबूती
  • अमेरिकी बाजार में मुनाफावसूली
  • अमेरिका-चीन ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक संकेत

मिराए एसेट शयरखान के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा,

“अमेरिका-चीन व्यापार समझौते में प्रगति के संकेतों से सेफ-हेवन डिमांड घटी है, जिसके कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना है।”

फेड की बैठक पर टिकी नज़र

निवेशकों की नजर अब बुधवार को होने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) बैठक पर टिकी है। बाजार को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में 0.25% की कटौती कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो सोने में दोबारा तेजी की उम्मीद बन सकती है।

विशेषज्ञों की राय

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी का कहना है: “सोने में फिलहाल करेक्शन जारी रहेगा। हालिया तेजी के बाद 5–10% की और गिरावट संभव है। बड़े निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

Summer express /शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने...

धार्मिक स्थल पीर निगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 40 से अधिक घायल

Summer express/ऊना/ राकेश -:धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेककर वापस लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सीएम आवास घेराव के लिए निकले, बैरिकेडिंग तोड़ी

summer express, पटना। भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र संगठनों और बिहार सरकार के बीच बातचीत के बावजूद प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।...

पंजाब से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, चंडीगढ़ में आईईडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

summer express, तरनतारन। पंजाब से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से तीन युवकों को आईईडी और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थान की रेकी कर वहां धमाका करने की तैयारी...

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.