Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमिताभ के पैर छूने पर भड़के खालिस्तानी, दिलजीत को धमकी

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले उनके कॉन्सर्ट से पहले खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) की धमकी का सामना करना पड़ा है। संगठन ने दावा किया है कि वह दिलजीत के 1 नवंबर को होने वाले शो को रद्द करवाएगा। यह विवाद तब भड़क गया जब हाल ही में दिलजीत ने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे।

SFJ ने आरोप लगाया है कि अमिताभ बच्चन पर 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान भीड़ को उकसाने के आरोप लगे थे। संगठन का कहना है कि अमिताभ के पैर छूकर दिलजीत दोसांझ ने “1984 के सिख दंगा पीड़ितों और शहीदों का अपमान किया है।”

पैर छूने का मामला बना विवाद का कारण

केबीसी के मंच पर सम्मान स्वरूप अमिताभ बच्चन के पैर छूने के बाद सोशल मीडिया पर दिलजीत को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इसी मुद्दे को लेकर SFJ ने दिलजीत के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए उनके ऑस्ट्रेलिया शो को बंद कराने की धमकी दी है।

क्यों विरोध कर रहा SFJ?

संगठन का आरोप है कि 31 अक्टूबर 1984 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख विरोधी हिंसा भड़की थी और उस दौरान कथित रूप से “खून का बदला खून” का नारा अमिताभ बच्चन ने लगाया था। SFJ ने कहा कि “दिलजीत दोसांझ द्वारा ऐसे व्यक्ति के चरण स्पर्श करना विश्वासघात है। 1984 की त्रासदी आज भी सिख समाज के घाव ताजा करती है। कोई भी सिख 1 नवंबर — स्मृति दिवस — पर जश्न नहीं मना सकता।”

ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट पर संकट

दिलजीत 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में लाइव परफॉर्मेंस करने वाले हैं। लेकिन SFJ ने इस कार्यक्रम को “सिख समुदाय का अपमान” बताते हुए इसे रोकने की चेतावनी दी है। संगठन ने यह भी दावा किया कि वह कार्यक्रम स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगा। फ़िलहाल दिलजीत दोसांझ या उनकी टीम की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.