Facebook-f Youtube X-twitter

पश्चिमी यमुना नहर पर पुल ध्वस्त, प्रशासन की लापरवाही उजागर

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार शाम बड़ा हादसा टल गया। पश्चिमी यमुना नहर पर स्थित बाड़ी माजरा पुल अचानक ध्वस्त होकर नदी में समा गया। गनीमत रही कि हादसे के समय पुल पर कोई व्यक्ति या वाहन मौजूद नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। एहतियात के तौर पर पुलिस ने पुल मार्ग को दोनों ओर से बंद कर दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुल करीब 70 से 80 साल पुराना था और जिला प्रशासन ने इसे पहले ही असुरक्षित (कंडम) घोषित कर रखा था। इसके बावजूद ग्रामीण रोजमर्रा की आवाजाही के लिए इसे शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पुल की जर्जर हालत की जानकारी नजदीकी थाना पुलिस को कई बार दी थी, लेकिन समय रहते कोई मरम्मत या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई।

छठ पर्व पर रहा था भारी दबाव

बताया जा रहा है कि छठ पर्व के दिन हजारों श्रद्धालु इस पुल से होकर गुजरे थे। पुल पहले से जर्जर था और इसके दरकने के संकेत पहले ही दिखने लगे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल गिरने की आशंका पहले से थी, लेकिन प्रशासन की अनदेखी भारी पड़ सकती थी।

कई गांवों की कनेक्टिविटी प्रभावित

बाड़ी माजरा पुल पश्चिमी यमुना नहर पर बना हुआ था और आसपास के गांवों—बाड़ी माजरा, तीर्थ नगर, पांसरा, ताजकपुर समेत दर्जनों ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग था। इस पुल से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की ओर भी लोगों की आवाजाही होती थी। हालांकि नया पुल पहले ही तैयार हो चुका है, फिर भी स्थानीय स्तर पर पुराना पुल ज्यादा इस्तेमाल किया जाता था।

प्रत्यक्षदर्शी बोले – “बम धमाके जैसी आवाज आई”

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक तेज धमाके जैसी आवाज आई और देखते ही देखते पुल का बड़ा हिस्सा पिलरों सहित ढह गया। इससे इलाके में दहशत फैल गई।

फिलहाल प्रशासन ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है और पुल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.