Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

AAP विधायक पर अपहरण का आरोप, युवक की तोड़ी टांग

कैथल। गुहला क्षेत्र के गांव खरका में मंगलवार को एक युवक के अपहरण और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पातड़ा (पटियाला) स्थित गांव चिचड़वाला के निवासी गुरुचरण की शिकायत पर पंजाब के एक आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक, उनके दो बेटों समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ गुहला थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर अपहरण, मारपीट और धमकाने सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता गुरुचरण ने पुलिस को बताया कि उनकी विधायक और उनके परिवार से सरपंची चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार को वह गांव खरका में सीमेंट और बजरी के भुगतान के लिए गया था। इसी दौरान चार गाड़ियों में आए बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसका अपहरण कर लिया और उसे जबरदस्ती नरवाना ले जाया गया।

गुरुचरण के अनुसार, नरवाना में आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और उसकी एक टांग तक तोड़ दी। इसी दौरान बदमाशों के पास विधायक के बेटे का वीडियो कॉल आया, जिसमें उसे धमकी दी गई कि यदि वह भविष्य में विधायक परिवार के खिलाफ कोई वीडियो या बयान जारी करेगा तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

गुहला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर विधायक, उनके दो बेटों समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

27 अगस्त के पंजाब बंद का व्यापार मंडल ने किया विरोध, रक्षाबंधन पर दुकानें बंद न करने की अपील

Summer express, पटियाला। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक प्रधान राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और सोशल मीडिया पर 27 अगस्त को पंजाब बंद को लेकर चल रही अपील का विरोध किया। प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की सहमति के बिना...

अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय : नितिन गडकरी

summer express, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की...

तालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Summer express , मोनिका रावत , चंडीगढ़,।- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ इनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी तालाब में गंदा पानी सीधे न जाए, इसके लिए पानी को वैज्ञानिक तरीके से...

धर्मशाला वन मंडल में 70 हेक्टेयर में पौधारोपण, 50% से अधिक पौधे जीवित रहने पर मिलेगा ₹1 लाख तक प्रोत्साहन

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:बरसात के मौसम के साथ धर्मशाला वन मंडल में पौधारोपण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। वन विभाग की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत वन मंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधे रोपे जा रहे हैं। इस वर्ष कंपन्सेट्री अफॉरेस्टेशन के तहत करीब 70 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग...

टीका नगरोटा जंगल में विरोजा निकासी पर सवाल, 29 पेड़ों पर मिली अनियमितता

नूरपुर, संजीव महाजन-:वन मंडल नूरपुर के तहत टीका नगरोटा के जंगल में चीड़ के पेड़ों से विरोजा निकासी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जंगल में निर्धारित नियमों के विपरीत चीड़ के पेड़ों पर टक लगाए गए हैं। कुछ पेड़ों पर दो-दो टक लगाए जाने के साथ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.