Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंडिगो चीफ का बड़ा बयान भारत पर लगे आरोपों को किया खारिज

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय विमानन बाजार में भारत की भूमिका को लेकर बड़ी टिप्पणी करते हुए इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पीटर एल्बर्स ने कहा है कि यह धारणा पूरी तरह गलत है कि भारत विदेशी एयरलाइंस को द्विपक्षीय उड़ान अधिकार नहीं देना चाहता। एल्बर्स ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार संतुलित नीति के तहत विमानन समझौतों पर फैसला ले रही है।

इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है और इसके बेड़े में 400 से अधिक विमान शामिल हैं। कंपनी घरेलू उड़ानों के साथ-साथ अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को भी तेज़ी से विस्तार दे रही है। एल्बर्स ने कहा कि भारत से अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानों की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

उन्होंने यह बयान तब दिया है जब कुछ विदेशी एयरलाइंस, खासकर खाड़ी देशों की कंपनियां, भारत द्वारा द्विपक्षीय उड़ान अधिकारों में बढ़ोतरी न किए जाने पर चिंता जता चुकी हैं। इस पर एल्बर्स ने कहा, “भारत जहां आवश्यक होता है, वहीं विदेशी एयरलाइंस को यातायात अधिकार देता है। यह सोचना गलत है कि भारत द्विपक्षीय अधिकार नहीं दे रहा। सरकार इस विषय पर सही और संतुलित दृष्टिकोण अपना रही है।”

एल्बर्स ने आगे कहा कि इंडिगो ने वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी को बढ़ाने की दिशा में मजबूत कदम उठाए हैं। भारत में तो यह एयरलाइन मजबूत ब्रांड के रूप में स्थापित हो ही चुकी है, अब अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी यह बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है।

हाल ही में इंडिगो ने लंदन, कोपेनहेगन, एम्स्टर्डम और मैनचेस्टर के लिए नई सीधी उड़ानें शुरू की हैं। इससे कंपनी ने यूरोप में अपनी पकड़ और मजबूत की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.