Facebook-f Youtube X-twitter

पंचकूला साइबर ठगी कांड में जींद का एएसआई बर्खास्त

पंचकूला। आईटी पार्क में सितंबर में हुई बड़ी छापेमारी में सामने आए अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह मामले में नए खुलासे हुए हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि यह फर्जी कॉल सेंटर का नेटवर्क हरियाणा पुलिस के एक एएसआई के संरक्षण में चल रहा था। जींद में तैनात एएसआई सतीश को विभागीय जांच के बाद एसपी ने बर्खास्त कर दिया है।

इसी बीच, इंटरनेट मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता संबंधी खबरें पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन हैं।

पुलिस कमिश्नर ने जारी किया वीडियो बयान

मंगलवार देर रात जारी वीडियो संदेश में पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने बताया कि छापेमारी के दौरान तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया गया था। इन ठगी केंद्रों से 85 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया और बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और दस्तावेज़ जब्त किए गए थे।

जांच में पाया गया कि इन तीन कॉल सेंटरों के कुल 10 मालिक हैं, जिनमें से 6 को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट किया कि इंटरनेट मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि किसी भी मालिक को गिरफ्तार नहीं किया गया — यह सूचना पूरी तरह गलत और भ्रामक है।

एक और पुलिसकर्मी का नाम जांच में

उन्होंने बताया कि मामले में सिद्धार्थ नाम के एक अन्य पुलिस कर्मचारी का नाम भी सामने आया है, जिसकी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जो भी अधिकारी या व्यक्ति ठगी रैकेट से जुड़ा होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी खबर फैलाने वालों पर होगी FIR

पुलिस कमिश्नर ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर गलत सूचना और प्रोपगेंडा फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.