Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वच्छता को मिशन बनाएं, औपचारिकता नहीं :  गुरुग्राम संभाग आयुक्त आर.सी. बिढान

गुरुग्राम। गुरुग्राम मंडल आयुक्त आर.सी. बिढान ने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाए रखना प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। स्वच्छता केवल नगर निकाय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह जनता के स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ा जनआंदोलन है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई अभियान को महज औपचारिकता के रूप में नहीं, बल्कि सेवा भावना और जिम्मेदारी के साथ संचालित किया जाए।

स्थानीय लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बिढान ने कहा कि शहर की साफ-सफाई की निरंतर निगरानी, संसाधनों का बेहतर उपयोग और टीम वर्क के बिना स्वच्छ गुरुग्राम अभियान सफल नहीं हो सकता। उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय को अनिवार्य बताया।

गार्बेज पॉइंट्स की रोजाना निगरानी के निर्देश

आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि:

  • प्रत्येक गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट से रोजाना सुबह समय पर कचरा उठाया जाए
  • कोई भी स्थान कचरा ट्रॉली के बिना न रहे
  • सभी कचरा ट्रॉलियों को दिन में कम से कम दो बार खाली किया जाए
  • सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट से भी नियमित उठान सुनिश्चित हो
  • प्रत्येक गार्बेज ट्रॉली के पास सफाई कर्मचारी तैनात रहें ताकि कचरा आसपास न फैले

उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी समय निरीक्षण के दौरान गंदगी न मिले। यदि कहीं लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

तीन दिनों में दिखे साफ परिणाम – मंडलायुक्त

बिढान ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले तीन दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था में स्पष्ट सुधार दिखना चाहिए। इसके तहत:

  • सभी मुख्य सड़कें और गलियां
  • सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट
  • जीवीपी (गार्बेज प्रोन पॉइंट)
  • सेकेंडरी कचरा स्थान

पूरी तरह साफ होने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि शहर में कूड़ा, पॉलीथीन, सीएंडी वेस्ट, इंडस्ट्रियल या मेडिकल वेस्ट खुला पड़ा नहीं मिलना चाहिए।

अवैध डंपिंग पर सख्ती, जब्त होंगी गाड़ियां

बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में अवैध रूप से कचरा या मलबा डालने वालों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम, आरटीए और पुलिस विभाग की टीमें मिलकर कार्रवाई करेंगी। अवैध डंपिंग करने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा और अदालत की अनुमति के बाद ही छोड़ा जाएगा।

बैठक में उपायुक्त अजय कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, एएलसी कुशल कटारिया, जीएम रोडवेज भारत भूषण गोगिया, सीटीएम सपना यादव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.