Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दरभंगा में गूंजी अमित शाह की गरज, विपक्ष निशाने पर

दरभंगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार के दरभंगा जिले के अलीनगर में आयोजित चुनावी जनसभा में विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर के समर्थन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस की राजनीति परिवारवाद के इर्द-गिर्द घूमती है, जबकि भाजपा अवसरवाद नहीं, योग्यता और युवाओं को प्राथमिकता देती है।

अमित शाह ने कहा, “हमने 25 वर्षीय युवा चेहरा मैथिली ठाकुर को टिकट दिया, जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। क्या राजद या कांग्रेस में ऐसा हो सकता है? वहां तो राजनीति वंशवाद तक सीमित है। लालू जी की राजनीति बेटे तक और सोनिया जी की राजनीति राहुल बाबा तक सिमटी है। लेकिन दिल्ली में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के रहते अभी कोई वैकेंसी खाली नहीं है।”

370, आतंकवाद और विकास पर विपक्ष को घेरा

अमित शाह ने कांग्रेस और राजद पर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा:

  • “कांग्रेस और लालू-राबड़ी शासन 70 साल तक अनुच्छेद 370 को ढोते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 को इसे खत्म कर आतंकवाद की जड़ें कमजोर कर दीं।”
  • “पहले आतंकवादी आए दिन भारत में हमले करते थे, लेकिन आज देश की सेनाएं दुश्मन के घर में घुसकर जवाब देती हैं। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण हैं।”

दरभंगा को मिलेगी मेट्रो, बन रहा मेडिकल हब

अपने भाषण में अमित शाह ने दरभंगा के विकास को लेकर भी बड़ी घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा:

  • “दरभंगा में जल्द ही मेट्रो रेल परियोजना शुरू की जाएगी।”
  • “यहाँ पहले ही एयरपोर्ट बन चुका है, जिससे उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी को नई दिशा मिली है।”
  • “दरभंगा में एम्स (AIIMS) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं में आत्मनिर्भर बनेगा।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.