पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) बिहार में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन रैलियों के माध्यम से वे भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी माहौल को और मजबूती देंगे।
प्रधानमंत्री की पहली रैली सुबह 11 बजे मुजफ्फरपुर में और दूसरी दोपहर 12:45 बजे छपरा में आयोजित की जाएगी। यह दोनों रैलियां विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र एनडीए के प्रचार अभियान को नई गति देने का काम करेंगी।
बता दें कि इससे पहले 24 अक्टूबर को पीएम मोदी ने समस्तीपुर और बेगूसराय में रैलियों को संबोधित करते हुए एनडीए के प्रचार अभियान की शुरुआत की थी।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा— “बिहार के मेरे परिवारजन भाजपा-राजग को प्रचंड जीत दिलाने के लिए खुद चुनाव मैदान में हैं। उत्साह के इस माहौल में कल जनता-जनार्दन से संवाद का सौभाग्य मिलेगा। मुझे विश्वास है कि बिहार एक बार फिर महाविजय का शंखनाद करेगा।”