Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंदिर सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिकों से की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश : कर्नल प्यार सिंह अत्री

बिलासपुर / श्री नैना देवी | हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री नैना देवी मंदिर में कर्नल प्यार सिंह अत्री (सेना मेडल), अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर, ने शुक्रवार को माता जी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात एक्स सर्विसमैन फौजियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर असिस्टेंट सुरक्षा इंचार्ज विनोद सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

मंदिर पहुंचने पर सुरक्षा इंचार्ज महेंद्र सिंह ने कर्नल अत्री का स्वागत किया और मंदिर न्यास की ओर से उन्हें माता की चुनरी और फोटो भेंट की गई। इसके बाद कर्नल अत्री ने माता जी की पूजा-अर्चना की तथा प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं।

पत्रकारों से बातचीत में कर्नल अत्री ने कहा कि मंदिर में ड्यूटी करना अपने आप में एक सौभाग्य है। उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि वे श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि हर श्रद्धालु में भगवान का स्वरूप देखना चाहिए, ताकि किसी को भी असुविधा न हो।

कर्नल अत्री ने बताया कि पूर्व सैनिक निगम के कर्मियों के प्रयास से कमाया गया धन मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये दान किया गया है, और भविष्य में भी यह परंपरा जारी रहेगी। उन्होंने कर्मियों से आग्रह किया कि वे ऐसा कोई कार्य न करें जिससे कॉरपोरेशन, प्रदेश सरकार या प्रशासन की छवि को ठेस पहुंचे।

उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार प्रयासरत है, और उनका लक्ष्य है कि पूर्व सैनिक सुरक्षा कर्मियों की सेवा को श्रद्धालु याद रखें, जिन्होंने माता जी के दर्शनों हेतु हर संभव सहायता प्रदान की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीयू में जीत से भाजपा के लिए पंजाब के युवाओं का समर्थन साफ़

summer express , अमृतसर | पंजाब में बीजेपी को लाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए, अमृतसर नॉर्थ के नेता अक्षय शर्मा ने गुरुवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) स्टूडेंट काउंसिल चुनाव में एबीवीपी की जीत को 2027 में बदलाव की शुरुआत बताया। अक्षय शर्मा ने आज दोपहर अमृतसर में अंकित बिधान का स्वागत करते हुए...

सलेम टाबरी में नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी, कई जगहों से नशीला पदार्थ बरामद

summer express , लुधियाना । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इलाके में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने करीब आधा दर्जन संदिग्ध तस्करों के घरों पर एक साथ छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान कई ठिकानों से नशीला पदार्थ बरामद...

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बादल छाए: हल्की बारिश के आसार, AQI 122

summer express , नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलग-अलग मौसम केंद्रों पर तापमान में अंतर देखने को मिला। पालम में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि लोदी रोड पर 27.2 डिग्री...

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.