Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, भिवानी का AQI 406

हिसार। हरियाणा में वायु गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है। बढ़ते स्मॉग के कारण प्रदेश की हवा बेहद प्रदूषित हो चुकी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आम व्यक्ति एक दिन में इतनी जहरीली हवा ले रहा है, मानो उसने सात सिगरेट पी ली हों। आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

भिवानी में शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 406 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी (Severe Category) में आता है। दिन में धूप खिलने से हल्की गर्मी महसूस हुई, जबकि रात के तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, भिवानी की हवा प्रदेश में सबसे ज्यादा खराब रही। यहां प्रदूषण का मुख्य कारण माइनिंग गतिविधियां बताई जा रही हैं। इसके अलावा बल्लभगढ़, सोनीपत और फतेहाबाद में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

स्मॉग बढ़ने से सुबह टहलने या व्यायाम करने वाले लोग भी बाहर निकलने से बच रहे हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने और बच्चों व बुजुर्गों को प्रदूषण से बचाने की सलाह दी है।

प्रमुख शहरों का एक्यूआई

  • भिवानी: 406
  • बल्लभगढ़: 320
  • सोनीपत: 317
  • फतेहाबाद: 309
  • रोहतक: 274
  • चरखी दादरी: 209
  • जींद: 222
  • बहादुरगढ़: 153
  • गुरुग्राम: 210
  • हिसार: 125
  • कैथल: 111
  • करनाल: 235
  • कुरुक्षेत्र: 127
  • नारनौल: 153
  • पलवल: 120
  • फरीदाबाद: 198
  • पंचकूला: 254
  • पानीपत: 188
  • सिरसा: 139
  • यमुनानगर: 210

पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो वायु प्रदूषण का स्तर अगले सप्ताह और गंभीर हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.