Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, टीजीटी शिक्षकों को मिली राहत

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राजकीय स्कूलों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों (TGT) को बड़ी राहत दी है। शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों की सेवा अवधि एक महीने बढ़ाते हुए 30 नवंबर 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEOs) को निर्देश जारी किए गए हैं कि बिना पूर्व अनुमति के किसी भी शिक्षक को कार्यमुक्त न किया जाए।

विभाग के आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्य सचिव के अनुमोदन के बाद सेवा विस्तार की मंजूरी दी गई है ताकि विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो।

इसी के साथ, विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने आर्ट एजुकेशन सहायक और फिजिकल एजुकेशन सहायकों को भी राहत देते हुए उनकी सेवा अवधि भी 30 नवंबर तक बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।

निदेशालय ने सभी प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और डीडीओ (DDO) को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी शिक्षक कार्यमुक्त न किया जाए और सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में नियमित रूप से शिक्षण कार्य जारी रखें।

इसके अलावा, यदि किसी अध्यापक को कार्यमुक्त करने की आवश्यकता होती है तो संबंधित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निदेशालय को प्रस्ताव भेजना अनिवार्य होगा।

विस्तारित अवधि के दौरान शिक्षकों पर पूर्व निर्धारित शर्तें और नियम यथावत लागू रहेंगे तथा सभी विद्यालयों को इनका पालन सुनिश्चित करना होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.