Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मॉनिटरिंग सिस्टम फेल, पंचकूला की हवा बताई गई जहरीली

चंडीगढ़ | राजधानी चंडीगढ़ से सटे पंचकूला शहर को हाल ही में देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल किया गया था। बुधवार को यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 334 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। हालांकि अब खुलासा हुआ है कि पंचकूला की हवा नहीं, बल्कि हवा की गुणवत्ता मापने वाला मॉनिटरिंग सिस्टम ही खराब था।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी सफाई

हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HPCB) ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण AQI का आंकड़ा गलत दर्ज हुआ। वास्तविक स्तर 244 के आसपास था, जो “खराब” श्रेणी में आता है। बोर्ड ने कहा कि यह स्थिति पहले भी नवंबर 2022 में सामने आ चुकी है, जब सेंसर में गड़बड़ी के चलते गलत रीडिंग रिकॉर्ड हुई थी।

दिवाली के बाद लगातार बढ़ रहा है प्रदूषण स्तर

पिछले आठ दिनों से पंचकूला की हवा की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की जा रही है।
दीपावली के दिन AQI 268 तक पहुंच गया था, जो सीजन का सबसे ऊंचा स्तर था। हालांकि, बोर्ड के अनुसार मॉनिटरिंग सेंटर में तकनीकी दिक्कत आने से बुधवार को यह आंकड़ा वास्तविकता से ज्यादा दिखा।

विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

वायु प्रदूषण से बचाव के लिए विशेषज्ञों ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।उन्होंने कहा कि बाहर निकलते समय मास्क पहनें, सुबह और शाम के समय टहलने से बचें, घरों में एयर प्यूरीफायर और पौधे लगाएं, धूम्रपान से दूर रहें और बच्चों व बुजुर्गों को प्रदूषण से बचाएं।

चंडीगढ़ में दिखा सुधार

वहीं चंडीगढ़ में वीरवार को वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया। शहर का AQI 125 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के 219 की तुलना में बेहतर रहा। हालांकि 13 अक्टूबर के बाद से शहर का प्रदूषण स्तर लगातार 100 से ऊपर बना हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं का असर चंडीगढ़ और पंचकूला की वायु गुणवत्ता पर पड़ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.