Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा का राजनीतिक सफर: 59 साल में कांग्रेस ने सबसे लंबा किया शासन

चंडीगढ़  |  हरियाणा के 59 साल के राजनीतिक इतिहास में कांग्रेस पार्टी ने सबसे लंबे समय तक सत्ता संभाली है। आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने राज्य में 31 साल 7 महीने तक शासन किया, जबकि विभिन्न दलों ने अलग-अलग अवधियों के लिए सत्ता संभाली।

राज्य के गठन के बाद राव बीरेंद्र सिंह की विशाल हरियाणा पार्टी ने करीब 224 दिन तक सत्ता चलाई। इसके बाद जनता पार्टी के शासनकाल में चौधरी देवीलाल ने 738 दिन (लगभग दो साल) तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

जनता दल की सरकार करीब सवा चार साल तक चली, जिसमें चौधरी देवीलाल, चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, बनारसी दास गुप्ता और मास्टर हुकम सिंह मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद हरियाणा विकास पार्टी ने लगभग तीन साल तक शासन किया, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की सरकार ने करीब साढ़े पांच साल तक प्रदेश की कमान संभाली।

वर्ष 2014 से अब तक भाजपा सरकार राज्य की सत्ता में है, जो अब लगातार 11वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। राज्य में अब तक तीन बार राष्ट्रपति शासन भी लागू हो चुका है, जो कुल मिलाकर लगभग एक वर्ष (365 दिन) तक रहा।

1967 से 2024 तक हुए 14 विधानसभा चुनावों में केवल तीन मौकों पर ही पूर्ण बहुमत की सरकारें बनीं, जबकि शेष अवसरों पर या तो गठबंधन या जोड़-तोड़ से सरकारें बनीं। कई बार त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति भी बनी, जिससे राजनीतिक अस्थिरता देखने को मिली।

हरियाणा का यह राजनीतिक सफर दर्शाता है कि राज्य की राजनीति हमेशा से दल-बदल और गठबंधन की रणनीतियों से प्रभावित रही है, लेकिन सत्ता में सबसे स्थायी और प्रभावशाली दौर कांग्रेस का ही रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.