Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुकानदारों को तम्बाकू उत्पाद बेचने के लिए अलग से बनवाना होगा लाइसेंस

मंडी | अगर आप एक दुकानदार हैं और तम्बाकू उत्पादों को बेचते हैं तो फिर आप इन उत्पादों को बीना लाइसेंस के नहीं बेच पाएंगे। केंद्र सरकार के तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 में अब इस पुराने नियम पर सख्ती से निपटने का निर्णय लिया गया है। क्यों जरूरी किया गया इसे और कैसे बनेगा लाइसेंस, जानिए हमारी इस रिपोर्ट में।

केंद्र सरकार का तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 देश भर में पूरी गंभीरता से चलाया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान में कुछ नियम ऐसे हैं जो बने तो काफी पहले से हैं लेकिन उनका सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है। इन्हीं में से एक नियम यह भी है कि तम्बाकू उत्पादों को बीना लाइसेंस के नहीं बेचा जा सकता। यदि आप एक दुकानदार हैं और आपके पास भले ही अपनी दुकान का लाइसेंस है, लेकिन तम्बाकू उत्पादों को बेचने के लिए आपको अलग से लाइसेंस बनाना पड़ता है। इस नियम का अधिकतर लोगों को ज्ञान नहीं, जिस कारण अभी इस पर कार्रवाई की जगह जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएमओ मंडी डा. दीपाली शर्मा ने बताया कि 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक चल रहे इस अभियान में दुकानदारों को इस नियम के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उसके बाद फिर संबंधित विभाग और पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जाएगा और दुकानदारों के चालान काटे जाएंगे।

दुकानों पर लाइटर और माचिस लटकाने पर भी होगी कार्रवाई

डा. दीपाली शर्मा ने बताया कि बहुत से दुकानदार खुली सिगरेट आदि बेचते हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी दुकानों पर लाइटर और माचिस आदि भी लटका कर रखे होते हैं। ऐसा करना भी नियमों के विपरित है। न तो दुकानदार खुली सिगरेट बेच सकता है और न ही ऐसे कोई संकेत दे सकता है, जिससे तम्बाकू उत्पादों के प्रचार को बढ़ावा मिलता हो। ऐसा करने पर भी कार्रवाई होगी और चालान किया जाएगा।

कमीशनर और पंचायत सचिव बनाएंगे लाइसेंस

प्रावधानों के तहत तम्बाकू उत्पाद बेचने का लाइसेंस शहरी क्षेत्रों में नगर निकाय के कमीशनर और ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित पंचायत के सचिव द्वारा जारी किया जाएगा। इसके लिए दुकानदार को इनके पास आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद कमीशनर या पंचायत सचिव द्वारा जांच पड़ताल की जाएगी। यह देखा जाएगा कि दुकान किसी शिक्षण संस्थान के नजदीक तो नहीं? उसके बाद ही फिर दुकानदार को लाइसेंस जारी किया जाएगा और इसकी फीस 500 रूपए निर्धारित की गई है।

हर साल होती है 13.5 लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में हर साल तम्बाकू के सेवन से 13.5 लाख लोग अपनी जान गंवाते हैं। 2047 तक विकसित भारत को लेकर केंद्र सरकार ने जो मुहीमें छेड रखी हैं उसमें तम्बाकू मुक्त युवा अभियान भी उसका एक अभिन्न हिस्सा है। यही कारण है कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान के पूर्व के प्रावधानों पर भी अब सख्ती से निपटने की तैयारी कर ली गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पंजाब में आज रात राज्यव्यापी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, 8 से 8:15 बजे तक बजेगा सायरन

पंजाब में आज रात राज्यव्यापी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, 8 से 8:15 बजे तक बजेगा सायरन

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब में आज  रात सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने के लिए राज्यभर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत शाम 8 बजे से 8:15 बजे तक सभी जिलों में किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, यह...
Summer Express - भाजपा ध्यान भटकाने के लिए कर रही धरना राजनीति, महिला आरक्षण पर दोहरा रवैया:  सीएम  सुक्खू

भाजपा ध्यान भटकाने के लिए कर रही धरना राजनीति, महिला आरक्षण पर दोहरा रवैया:  सीएम  सुक्खू

Summer express/शिमला, संजू -:महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शनों पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण...
Summer Express - एचपीवी वैक्सीन पर अफवाहें निराधार, बिलासपुर में 788 बच्चियों को लग चुका टीका: सीएमओ

एचपीवी वैक्सीन पर अफवाहें निराधार, बिलासपुर में 788 बच्चियों को लग चुका टीका: सीएमओ

बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर में एचपीवी वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों को अफवाहों के बजाय वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करना चाहिए। डॉ. शर्मा ने बताया कि...
Summer Express - महिला आरक्षण पर सियासत तेज: हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर लगाए “नौटंकी और ड्रामा” के आरोप

महिला आरक्षण पर सियासत तेज: हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर लगाए “नौटंकी और ड्रामा” के आरोप

Summer express/शिमला, संजू -:महिला आरक्षण को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन और रैलियां करने के बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के रुख को “नौटंकी और ड्रामा” करार...
Summer Express - ऊना में भीषण आग: प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

ऊना में भीषण आग: प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

Summer express/ ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना में पुराना होशियारपुर रोड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं। घटना के समय अधिकांश मजदूर गेहूं की कटाई के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.