Facebook-f Youtube X-twitter

फरीदाबाद में पत्नी की हत्या कर दफनाने वाला पति फरार

फरीदाबाद | पल्ला क्षेत्र के रोशन नगर में पत्नी की हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाने के मामले में आरोपी पति अरुण चार महीने बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपी अरुण ने फरारी के दौरान अपने किसी रिश्तेदार या परिचित से संपर्क करने की कोशिश तक नहीं की है। वहीं, उसके परिवार के सभी सदस्य — ससुर भूप सिंह, सास सोनिया और ननद काजल — पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं और फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। आरोपी के घर पर ताला लगा हुआ है, और स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की टीमें समय-समय पर घर पर पहुंचकर जांच करती रहती हैं।

ऐसे हुआ था खुलासा

21 अप्रैल को तनु नाम की महिला की उसके पति अरुण, ससुर भूप सिंह, सास सोनिया और ननद काजल ने मिलकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को घर के बाहर सीवरेज के गड्ढे में दफनाया गया था। करीब दो महीने बाद, 20 जून को पुलिस ने तनु का शव बरामद किया। यह खुलासा तनु के पिता हाकिम की शिकायत पर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

हत्या की साजिश एक हफ्ते पहले रची गई थी

पुलिस पूछताछ में ससुर भूप सिंह ने बताया कि वह घर में आए दिन होने वाले विवादों से परेशान था और इसी के चलते उसने हत्या की साजिश रची। उसने पहले से घर के बाहर गड्ढा खुदवाया था ताकि हत्या के बाद शव को वहीं दफनाया जा सके।

घटना वाले दिन, आरोपी अरुण ने पत्नी तनु के दूध में बेहोशी की दवा मिला दी। जब तनु बेहोश हो गई, तो भूप सिंह ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को उसी गड्ढे में दफना दिया गया।

क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.