Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बढ़ने लगी ठंड, कई जिलों में हवा हुई जहरीली

हरियाणा | हरियाणा में मौसम अब तेजी से करवट बदलने लगा है। राज्य में सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि कई इलाकों में हल्की धुंध भी दिखाई देने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के पहले सप्ताह के बाद सर्दी और अधिक बढ़ेगी और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 3 से 9 नवंबर के बीच हरियाणा में तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 3 नवंबर को दिन का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, 6 से 7 नवंबर के बीच यह तापमान घटकर 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अंबाला में शनिवार सुबह का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एमडी चंडीगढ़ के अनुसार, सिरसा, अंबाला, करनाल, रोहतक, फरीदाबाद, सोनीपत और हिसार में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी। इन हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ सकती है तथा सुबह-शाम का तापमान और नीचे जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में दिन की गर्मी कम हो गई है और सर्दी ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में हल्की धुंध भी बढ़ सकती है, जिससे राज्य का मौसम पूरी तरह सर्दी की ओर मुड़ जाएगा।

हरियाणा में प्रदूषण का बढ़ता स्तर चिंताजनक

फरीदाबाद और गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। सोमवार को फरीदाबाद का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 270 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, गुरुग्राम में ए़क्यूआई स्तर 200 के करीब रहा।

जींद जिले में स्थिति और भी खराब है, जहां ए़क्यूआई 441 दर्ज किया गया है, जबकि अंबाला में यह स्तर 224 तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्तर का प्रदूषण फेफड़ों, आंखों और त्वचा पर गंभीर असर डालता है।

डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, खासकर सुबह और शाम के समय जब प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक होता है। बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें और बच्चों, बुजुर्गों तथा बीमार लोगों को प्रदूषण से बचाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.