Facebook-f Youtube X-twitter

तीन नवंबर को हरियाणा में सुपर मंडे, सियासी संग्राम तेज़

हरियाणा | हरियाणा की राजनीति में तीन नवंबर का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। इस दिन सत्ता, विपक्ष और आंदोलन तीनों मोर्चे एक साथ सक्रिय रहेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, कांग्रेस विपक्ष की एकजुटता दिखाने की तैयारी में है, जबकि इनेलो राज्यभर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी। इसमें विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर चर्चा और विभिन्न विभागों से जुड़े नीतिगत प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। यह बैठक सैनी सरकार की रणनीतिक कैबिनेट मीटिंग मानी जा रही है, जिसमें प्रशासनिक नीतियों के साथ सियासी संतुलन साधने की कोशिश होगी।

इसी दिन कांग्रेस खेमे में भी हलचल तेज रहेगी। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। यह उनकी नियुक्ति के बाद पहली औपचारिक बैठक होगी, जिसमें विधायकों से जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भी चंडीगढ़ में सभी जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जिम्मेदारियां सौंपने और आने वाले चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी।

कांग्रेस में एकता और सामंजस्य का संदेश देने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर लंच मीटिंग का आयोजन भी किया गया है। इसमें कांग्रेस के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। हरियाणा मामलों के प्रभारी बीके हरिप्रसाद और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे।

इसी दिन इंडियन नेशनल लोकदल भी मैदान में उतरेगी। अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता 22 जिलों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इन प्रदर्शनों में किसानों की समस्याएं, फसलों के दाम, बेरोजगारी, जलभराव और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

तीन नवंबर को हरियाणा की सियासत में सत्ता के फैसले, विपक्ष की रणनीति और आंदोलन की आवाज एक साथ गूंजेगी, जो इस दिन को राज्य की राजनीति का सुपर मंडे बना देगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.