Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रों के समर्थन में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा

चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी में जारी छात्र विरोध प्रदर्शन को हरियाणा से बड़ा राजनीतिक समर्थन मिला है। हरियाणा से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार को विश्वविद्यालय पहुंचे और वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की।

हुड्डा ने छात्रों की मांगों को “पूरी तरह जायज़” बताया और कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी की लोकतांत्रिक संरचना को खत्म करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, “सीनेट और सिंडिकेट जैसी संस्थाएं विश्वविद्यालय के लोकतंत्र की रीढ़ हैं, इन्हें भंग करना शिक्षा की स्वायत्तता पर सीधा प्रहार है।”

सांसद ने केंद्र सरकार से विश्वविद्यालय की मौजूदा स्वायत्त व्यवस्था को बरकरार रखने और अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में लोकतांत्रिक व्यवस्था का बने रहना छात्रों और शिक्षकों दोनों के हित में है।

हुड्डा के समर्थन से छात्रों में नया उत्साह देखने को मिला। छात्र नेताओं ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा का समर्थन उनके संघर्ष को नई ताकत देता है, और वे तब तक आंदोलन जारी रखेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.