जालंधर I जालंधर में देर रात दो कारों की आमने-सामने टक्कर के बाद हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। हादसे में दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई जो कुछ ही देर में झगड़े में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ, जिससे इलाके में जाम की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है और गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।