Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा राजनीति में बड़ा बदलाव, संपत सिंह की इनेलो में वापसी तय

चंडीगढ़ |  हरियाणा की राजनीति एक बार फिर नए मोड़ पर पहुंचने वाली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह अब दोबारा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में वापसी करने जा रहे हैं। पार्टी से लंबे समय से उनके रिश्तों की चर्चा चल रही थी, जो अब बुधवार को औपचारिक रूप से हकीकत बन जाएगी।

प्रो. संपत सिंह बुधवार को चंडीगढ़ में इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके साथ उनके बेटे गौरव संपत सिंह भी इनेलो में शामिल होंगे। इनेलो मुख्यालय ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की है। अभय चौटाला इस अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संपत सिंह की वापसी इनेलो के लिए मनोबल बढ़ाने वाली साबित होगी, वहीं कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका मानी जा रही है।

देवीलाल की विचारधारा में फिर लौटेंगे संपत सिंह”

इनेलो प्रमुख अभय चौटाला पहले ही संकेत दे चुके थे कि संपत सिंह हमेशा से चौ. देवीलाल की नीतियों के समर्थक रहे हैं। चौटाला ने कहा था कि “संपत सिंह हमारे पुराने साथी हैं, जो जनता के बीच फिर से संघर्ष की राह अपनाएंगे।” सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच बीते दिनों गहन चर्चा हुई थी और अब यह राजनीतिक पुनर्मिलन पार्टी के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा।

कांग्रेस पर साधा था निशाना

हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे अपने इस्तीफे में प्रो. संपत सिंह ने हरियाणा कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने लिखा था कि “पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। गुटबाजी, अवसरवाद और व्यक्तिगत स्वार्थों ने संगठन को कमजोर कर दिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि टिकट वितरण में उपेक्षा और स्थानीय नेतृत्व से मतभेद अब असहनीय हो गए थे।

देवीलाल जयंती पर दिखे थे संकेत

25 सितंबर को रोहतक में आयोजित चौ. देवीलाल जयंती समारोह में संपत सिंह और अभय चौटाला एक साथ मंच साझा कर चुके थे। उसी कार्यक्रम में संपत सिंह ने अभय चौटाला की राजनीति की खुलकर प्रशंसा की थी। उसी वक्त से यह कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी इनेलो में वापसी तय है।

गौरतलब है कि प्रो. संपत सिंह का राजनीतिक सफर चौ. देवीलाल की विचारधारा से ही शुरू हुआ था। वे ओमप्रकाश चौटाला सरकार में वित्त मंत्री भी रहे और अपनी प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने गए। कांग्रेस में शामिल होने के बावजूद उन्होंने कभी अभय चौटाला के खिलाफ तीखा बयान नहीं दिया। अब उनका “घर वापसी” का फैसला हरियाणा की राजनीति में नए समीकरण गढ़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नहर में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई के लापता होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम...

सरकार पहले मान जाती तो छात्रों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता: शैलजा

Summer express, यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला पहले ही लिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि केंद्र सरकार समय रहते विपक्ष की मांगों पर ध्यान देती, तो लाखों छात्रों को सड़कों...

फरीदाबाद की कुमाऊं मंदिर रोड पर सीवर ओवरफ्लो, 100 परिवार परेशान

Summer express, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुमाऊं मंदिर रोड पर करीब दो किलोमीटर तक गंदा पानी जमा होने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और स्कूली बच्चों को...
Summer Express - IMD का अलर्ट: 17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं चलने की संभावना

हरियाणा में  फिर सक्रिय होगा मानसून, चार दिन बारिश का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश...

बल्लभगढ़ में 15 साल पुरानी सीवर समस्या का समाधान, नई लाइन का शुभारंभ  

Summer express, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान करीब एक हजार परिवारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड-43 में नई सीवर लाइन बिछाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद रश्मि यादव और पार्षद दीपक यादव ने किया। इस परियोजना के तहत सीवर लाइन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.