Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्राम रक्षा समिति की सतर्कता से अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

अमृतसर | भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर देहात के घोनेवाल गांव में ग्राम रक्षा समिति की सजगता से एक बड़ी आतंकी साजिश विफल हो गई। पुलिस ने रामदास थाना क्षेत्र में रावी नदी किनारे से पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों की भारी खेप बरामद की है। बरामदगी में 2 अत्याधुनिक एके-सीरीज़ असॉल्ट राइफलें (8 मैगजीन सहित), .30 बोर पिस्तौल (2 मैगजीन सहित), 245 जिंदा कारतूस (7.62 एमएम) और 50 जिंदा कारतूस (.30 बोर) शामिल हैं।

एसएसपी अमृतसर देहात मनिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को खेतों में एक संदिग्ध बैग दिखा, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान यह हथियारों की खेप मिली। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार ड्रोन और अन्य माध्यमों से पंजाब में हथियार तस्करी कर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस की सतर्कता से ऐसी हर कोशिश नाकाम हो रही है।

एसएसपी ने बताया कि यह खेप संभवतः किसी बड़े आतंकी हमले या गैंगवार के लिए भेजी गई थी। फिलहाल इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये हथियार किन लोगों तक पहुंचने वाले थे। जल्द ही इस नेटवर्क में शामिल तस्करों और प्राप्तकर्ताओं का पता लगाया जाएगा।

उन्होंने ग्राम रक्षा समिति की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब स्थानीय नागरिकों की तत्परता ने इतनी बड़ी आतंकी साजिश को विफल किया है। पंजाब पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि वह पाक प्रायोजित नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.