Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फिरोजपुर में फर्जी गोलीकांड का खुलासा, युवक ने खुद को मारी गोली

फिरोजपुर। जिले के कस्बा तलवंडी भाई में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक को गोली लगने की खबर सामने आई। घायल युवक की पहचान कुलबीर सिंह पुत्र युवराज के रूप में हुई, जिसे गोली लगने के बाद तुरंत फिरोजपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुरुआत में कुलबीर ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर एस.डी.एम. कार्यालय जा रहा था, तभी कच्चा जीरा रोड पर शौच के लिए रुकने पर दो अज्ञात युवकों ने मोटरसाइकिल पर आकर उसके पैर में गोली मार दी।

घटना की जानकारी मिलते ही एस.एस.पी. भूपिंदर सिंह सिद्धू और डी.एस.पी. सिटी सुखविंदर सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। युवक के बयान सुनने के बाद पुलिस को उस पर संदेह हुआ। एस.एस.पी. ने तुरंत सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहित धवन और थाना सदर के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर गुरविंदर कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की।

जब पुलिस ने कुलबीर के दोस्तों से कड़ी पूछताछ की, तो मात्र कुछ घंटों में सच सामने आ गया। जांच में खुलासा हुआ कि कुलबीर सिंह ने ऑस्ट्रिया निर्मित अवैध Glock पिस्टल किसी व्यक्ति से खरीदी थी। कार में सफर के दौरान वह पिस्टल में गोलियां भर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई और उसके पैर में लग गई।

पुलिस के अनुसार, अपनी गलती छिपाने और लोगों को गुमराह करने के लिए कुलबीर ने झूठी कहानी गढ़ी। एस.एस.पी. सिद्धू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसे यह अवैध पिस्टल किसने उपलब्ध कराई थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...

अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, पोटिन क्षेत्र अब भी राज्य के बाकी हिस्सों से कटा

summer express, ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन क्षेत्र 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश, बादल फटने और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब भी राज्य के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते पोसा गांव स्थित NEEPCO कॉलोनी में भारी तबाही मची, जिसमें पांच लोग...

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से 5 लाख की कथित ठगी, चार कारीगर बिहार फरार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक फैक्ट्री मालिक के साथ लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जैकेट निर्माण का काम लेने वाले चार कारीगर अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये लेने के बाद काम पूरा किए बिना बिहार फरार हो गए। मामले में बिहार पुलिस...

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.