Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिलासपुर रेल हादसे में बड़ा खुलासा: सिग्नल की अनदेखी बनी मौत की वजह

बिलासपुर  |  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम हुई भीषण रेल दुर्घटना की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कोरबा-बिलासपुर एमईएमयू ट्रेन के लोको पायलट ने सिग्नल और चेतावनी संकेतों को अनदेखा कर दिया, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।

4 नवंबर की शाम को गतोरा रेलवे स्टेशन के पास लाल खदान क्षेत्र में मेमू ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेमू ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई यात्री घायल हैं।

कैसे हुआ हादसा?

जांच में सामने आया कि जब मेमू ट्रेन को गतोरा स्टेशन से हरी झंडी मिली, तब उसकी रफ्तार लगभग 76 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इसके बाद ट्रेन ने लगातार दो चेतावनी संकेत—एक डबल येलो और एक सिंगल येलो—को पार कर दिया, जो गति कम करने का निर्देश देते हैं।

इसके बावजूद ट्रेन धीमी नहीं हुई। कुछ ही दूरी पर ट्रेन को लाल सिग्नल मिला, लेकिन पायलट ने उसे भी नजरअंदाज कर दिया। जब मेमू ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, तब उसकी गति लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

अनुभवहीन पायलट भी कारण

सूत्रों के अनुसार, मेमू ट्रेन के लोको पायलट विद्यासागर को एक महीने पहले ही यात्री सेवाओं में प्रमोशन मिला था। संभव है कि अनुभव की कमी के कारण उन्होंने ट्रैक पर लगे सिग्नल को गलत समझ लिया हो। बताया जा रहा है कि उन्होंने बगल वाली लाइन के सिग्नल को अपनी ट्रेन के लिए मान लिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

इस दुर्घटना में लोको पायलट विद्यासागर की मौत हो गई, जबकि सहायक लोको पायलट रश्मि राज गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार जारी है।

रेलवे ने शुरू की औपचारिक जांच

रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) बृजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पाँच सदस्यीय जांच टीम ने बिलासपुर डीआरएम कार्यालय में औपचारिक जांच शुरू कर दी है। टीम ने अब तक 19 रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की है, जिनमें सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, सिग्नलिंग अधिकारी और ट्रैक ऑपरेशन से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। जांच दो दिनों तक चलेगी और रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर रेलवे बोर्ड को सौंपी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.