Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद में शिक्षक हत्याकांड का पर्दाफाश, छोटे भाई ने ही ली जान

जींद  | अमरहेड़ी गांव में शिक्षक राजकुमार की रहस्यमयी मौत का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। जांच में सामने आया कि राजकुमार की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके छोटे भाई राजेश उर्फ कोकन ने ही की थी। आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते भाई की हत्या की और साक्ष्य मिटाने के लिए घर में आग लगा दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ के दौरान राजेश ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

20 सितंबर को मिला था अधजला शव

20 सितंबर की सुबह गांव के लोगों ने राजकुमार के घर से धुआं उठता देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग बुझाई तो अंदर से राजकुमार का अधजला शव मिला। मृतक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे और घर पर अकेले रहते थे। उनकी पत्नी भिवानी के अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं, जबकि बेटा हिमांशु रोहतक में पढ़ाई कर रहा है। बेटे ने ही पिता की हत्या का मामला दर्ज कराया था।

गुस्से में किया हमला, फिर लगाई आग

पुलिस पूछताछ में राजेश ने बताया कि दोनों भाइयों में घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने डंडे से वार कर राजकुमार को बेहोश कर दिया, फिर गाड़ी में डालकर ले जाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह शव को घर लाया और आग लगा दी ताकि घटना को हादसे का रूप दिया जा सके।

पुलिस ने शुरू की आगे की जांच

सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। हत्या के पीछे पारिवारिक कलह ही मुख्य कारण बताया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.