Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में जमीन विवाद के चलते भतीजे ने की चाचा की हत्या

फतेहाबाद I हरियाणा में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव गोरखपुर का है, जहां पांच दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव नहर से बरामद हुआ। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या उसके ही भतीजे ने की थी। आरोपी ने लालच में आकर अपने चाचा का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गांव गोरखपुर निवासी लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है, जो अविवाहित था और खेत में बनी ढाणी में अकेला रहता था। वह गांव में कभी-कभार ही आता था। 31 अक्टूबर से उसके लापता होने की सूचना थी। परिजनों ने उसे चार-पांच दिन तक तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

गुरुवार सुबह उसकी लाश भाखड़ा ब्रांच नहर में मिली। संयोग से उस समय नहर में पानी नहीं बह रहा था, जिससे शव नजर आ गया। परिजनों ने शक जताया कि यह कोई सामान्य मौत नहीं है।

मृतक के रिश्तेदारों के अनुसार, लक्ष्मण सिंह और उसके भाई मनफूल सिंह के नाम पर लगभग तीन एकड़ जमीन थी। इसी जमीन को हथियाने के लालच में भतीजे ने अपने चाचा की हत्या की और शव को छिपाने के लिए नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मंडी में बाल सुरक्षा कानूनों पर पुलिस कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | मंडी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल सुरक्षा और बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े विभिन्न अधिनियमों और उनमें हुए बदलावों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान किशोर न्याय अधिनियम-2015,...

धर्मशाला वन मंडल में जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला  | धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। धर्मशाला शहर के समीप सराह और बनडी क्षेत्र में जंगलों में आग लगने के दो मामले सामने आए, जिन पर वन विभाग की टीम ने करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के...

हमीरपुर में निक्षय मित्रों ने 140 टीबी मरीजों को लिया गोद

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हमीरपुर जिला में निक्षय मित्र लगातार आगे आ रहे हैं। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, निजी स्कूलों, एनजीओ और व्यापार मंडल ने 140 टीबी मरीजों को गोद लिया। आगामी छह महीने तक ये निक्षय मित्र मरीजों की देखभाल करेंगे और...

आईएचएम के विशेषज्ञों ने जेल कैदियों को सिखाए कुकिंग के गुर

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदियों को भविष्य में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष पहल की है। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के सहयोग से कैदियों के लिए पांच दिवसीय कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित...

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक शुरू : 2600 पटवारियों को राहत देने पर मंथन, टीचर ट्रांसफर पॉलिसी भी एजेंडे में

Summer express, अंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक और कर्मचारी हितों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। विशेष रूप से 2600 नव-नियुक्त पटवारियों को राहत देने और शिक्षकों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.