Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मियों की महापुकार रैली 9 नवंबर को

चंडीगढ़। हरियाणा के शहरी और ग्रामीण सफाई व सीवर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसी कड़ी में 9 नवंबर को कुरुक्षेत्र के देवीलाल पार्क, पिपली में “महापुकार रैली” आयोजित की जाएगी।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने दावा किया है कि यह रैली प्रदेश में सफाई कर्मियों के अधिकारों की लड़ाई में ऐतिहासिक मोड़ साबित होगी।

राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री और यूनियन प्रधान बसाऊ राम ने कहा कि यह रैली कर्मचारियों के सामाजिक, आर्थिक और संवैधानिक अधिकारों की पुनःस्थापना के लिए संघर्ष का नया अध्याय खोलेगी।
उन्होंने बताया कि राज्य के हर गांव, शहर, निगम, बोर्ड, परिषद, विश्वविद्यालय और निजी संस्थानों के सफाई कर्मचारी इस रैली में भाग लेंगे।

संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट होंगे सभी संगठन
सफाई कर्मचारी संगठनों ने मिलकर “ऑल सफाई कामगार संघर्ष समिति” का गठन किया है, जो आगे के आंदोलन की रूपरेखा रैली के मंच से घोषित करेगी।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें —

  1. सफाई और सीवर कार्यों में ठेका प्रथा तत्काल समाप्त की जाए।
  2. मानदेय, दिहाड़ी और पार्ट टाइम व्यवस्था खत्म कर सभी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए।
  3. हर 400 की आबादी पर सफाई कर्मियों के नए पद सृजित कर नियमित भर्ती की जाए।
  4. कर्मचारियों के पुनर्वास के लिए 100 वर्ग गज के प्लॉट या 3 BHK फ्लैट दिए जाएं।
  5. सभी सफाई कर्मियों का कम से कम 50 लाख रुपये का बीमा अनिवार्य किया जाए।
  6. सीवर सफाई में सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि कर्मचारियों की जान जोखिम में न पड़े।

रैली की तैयारियों के लिए दर्जनों टीम पूरे राज्य में सफाई कर्मियों से संपर्क कर रही हैं। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...

अक्षय शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने सोमवार को 2027 विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंकते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पंजाब में एक बार फिर शांति, स्थिरता और विकास का दौर लौटेगा। अक्षय शर्मा ने कहा कि पंजाब...

150 करोड़ के कोटक महिंद्रा बैंक घोटाले में नौ के खिलाफ चार्जशीट फाइल

Summer express,Monika Rawat, चंडीगढ़। कोटक महिंद्रा बैंक में हुए 150 करोड़ के घोटाले में कार्रवाई को तेज करते हुए हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। सोमवार की देरशाम पंचकूला कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में वित्तीय घोटाले के मामले में नौ लोगों के आरोपी बनाया गया है। इनमें कोटक...

सोलन में तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर 60 फीट गहरी खाई में गिरी, युवक-युवती बाल-बाल बचे

Summer express, सोलन , भूपेंद्र ठाकुर | हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। सब्जी मंडी के पास तेज गति से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और करीब 50 से 60 फीट...

अंबाला शहर की कॉलोनियों को वैध करने सहित विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Summer exअंबाला , अंकुर कपूर। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धीमान के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद नरेंद्र पाली, पुनीत कवि, हरजीत सिंह बब्बल, कुलदीप सिंह गुल्लू, रविंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रधान हरकेश, अशोक सोनी, दविंदर बक्शी,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.