Facebook-f Youtube X-twitter

जयप्रकाश का आरोप: योजनाबद्ध तरीके से हुई वोट चोरी, बढ़े 60 हजार वोट

रोहतक। कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि लोकसभा चुनावों में “योजनाबद्ध तरीके से वोट चोरी की गई”। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनें बंद होने के दो दिन बाद अचानक 60 हजार वोट बढ़ जाना चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

जयप्रकाश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी का “वोट चोर, गद्दी छोड़” वाला बयान बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा कि यह “वोट चोरी से बनी सरकार” है, जिसने लोकतंत्र की नींव को हिला दिया है।

सांसद ने बताया कि जब चुनाव आयोग से इस अनियमितता के बारे में पूछा गया तो जवाब मिला — “गलती हो गई।” जयप्रकाश ने कहा कि यह कोई गलती नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश थी, जिसमें जनता के मतों को चोरी कर सत्ता हासिल की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों में भी यही पैटर्न दोहराया गया। “पहले मतदान प्रतिशत 61 बताया गया, फिर 63 और आखिर में 67 प्रतिशत कर दिया गया। कई लोगों के 22-22 स्थानों पर वोट बने हुए हैं, जो साफ तौर पर गड़बड़ी का सबूत है।”

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए जयप्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री तक मान चुके हैं कि गड़बड़ियां हुईं। “कृषि मंत्री तो कह रहे हैं कि जो किसान अपनी फसल की रखवाली नहीं कर सकता, उसे खेत छोड़ देना चाहिए। यह बयान किसानों का अपमान है,” उन्होंने कहा।

जयप्रकाश ने कहा कि जनता अब सब जान चुकी है और आने वाले चुनावों में भाजपा को इस ‘चोरी की सरकार’ का हिसाब जरूर देगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

ईरान पर ट्रंप की कड़ी चेतावनी: “समझौता करो वरना फिर गिरेंगे बम”, 21 अप्रैल बना निर्णायक तारीख

Summer express, अमेरिका  | अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान को साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू की जा सकती है। पत्रकारों से बातचीत...

अमृतसर थाने पर ग्रेनेड हमले का खुलासा: आरोपियों से 3 विदेशी पिस्तौल बरामद, ISI हैंडलरों के नाम उजागर

Summer express,अमृतसर | अमृतसर में थाना भिंडी सैदां पर ग्रेनेड हमले के मामले की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस हिरासत में आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं, जिनमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के दो कथित हैंडलरों के नाम सामने आए हैं। आरोपी बलजीत सिंह और...

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.