Facebook-f Youtube X-twitter

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: कहा—“भाजपा के टुकड़े जुड़ सकते हैं, लेकिन कांग्रेस का चूरा समेटना मुश्किल”

Hamirpur, 8 November 

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अब पूरी तरह “चकनाचूर” हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के यह कहने पर कि भाजपा पांच हिस्सों में बंट चुकी है, जवाब में कहा — “टुकड़ों को जोड़ा जा सकता है, लेकिन चूरे को समेटना मुश्किल होता है।

हमीरपुर सर्किट हाउस पहुंचने पर जिला भाजपा पदाधिकारियों, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, सदर विधायक आशीष शर्मा और बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।मीडिया से बातचीत में जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से विकास कार्य ठप पड़े हैं और सरकार केवल बयानबाज़ी में व्यस्त है। उन्होंने दावा किया कि जैसे देश के अन्य राज्यों में कांग्रेस सत्ता से गायब हो रही है, वैसे ही हिमाचल में भी उसका अंत तय है—और इसकी ज़िम्मेदारी स्वयं मुख्यमंत्री सुक्खू पर होगी।

बिहार चुनाव पर बोले जय राम ठाकुर

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जय राम ठाकुर ने विश्वास जताया कि एनडीए वहां फिर से सरकार बनाएगा। विपक्ष द्वारा “वोट चोरी” के आरोपों को उन्होंने बेबुनियाद बताते हुए कहा कि “राहुल गांधी हार से पहले ही बहाना ढूंढ लेते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब जनता को ईवीएम और फर्जी वोटर के नाम पर गुमराह करने का काम कर रही है।

हिमाचल आपदा सहायता पर सुक्खू को घेरा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल के सांसदों के आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य का दौरा किया था और आपदा राहत के लिए 1500 करोड़ रुपये की सहायता दी थी। लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू ने आभार जताने के बजाय कहा कि “ऊंट के मुंह में जीरा दे दिया गया।जयराम ठाकुर ने इसे “कृतघ्नता की पराकाष्ठा” बताया और कहा कि केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल के साथ खड़ी रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.