Facebook-f Youtube X-twitter

शिमला में गूंजे उत्तराखंडी गीत,विधायक जनारथा बोले—बर्फ़बारी से पहले बनेगी सभा भवन की सड़क

Shimla, 10 November 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को उत्तराखंड स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। गढ़वाल सभा शिमला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। यह आयोजन उत्तराखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह के रूप में किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, परंपराएं और जीवनशैली एक जैसी हैं,दोनों ही देवभूमि हैं और लोगों में आपसी भाईचारे की गहरी भावना है।विधायक जनारथा ने रामनगर स्थित गढ़वाल सभा भवन तक सड़क पहुंचाने का वादा भी दोहराया।उन्होंने बताया कि आपदा के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई थी, लेकिन बर्फ़बारी से पहले सड़क का काम पूरा कर लिया जाएगा।साथ ही, उन्होंने नगर निगम शिमला के अधिकारियों को भवन से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने के निर्देश भी दिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.