चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव की घोषणा की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया है। कैंपस में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, क्योंकि छात्र तुरंत चुनाव की तारीख घोषित करने पर अड़े हैं।
हालांकि पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे, लेकिन हालात तब बिगड़ गए जब प्रदर्शनकारी गेट नंबर-1 पर लगे बैरिकेड तोड़कर यूनिवर्सिटी के अंदर घुस गए। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कैंपस के सभी प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही, चंडीगढ़ के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं ताकि बाहरी प्रदर्शनकारियों की एंट्री रोकी जा सके। चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े।