Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

माली में अल-कायदा आतंकियों ने 5 भारतीयों का किया अपहरण, बढ़ा तनाव

माली  | अफ्रीकी देश माली में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। अल-कायदा से जुड़े आतंकवादी संगठन ‘जमात नुसरत अल-इस्लाम अल-मुस्लिमीन (JNIM)’ ने 6 नवंबर को पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया। इस घटना की पुष्टि भारत के बमाको स्थित दूतावास ने की है।

दूतावास ने बताया कि वह स्थानीय प्रशासन और संबंधित कंपनी के संपर्क में है और सभी भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के प्रयास लगातार जारी हैं। भारतीय मिशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा— “हम घटना से अवगत हैं और हर संभव कदम उठा रहे हैं ताकि हमारे नागरिक सुरक्षित वापस लौट सकें।”

बताया जा रहा है कि JNIM आतंकियों ने हाल के दिनों में राजधानी बमाको की ओर बढ़ते हुए कई इलाकों में हमले बढ़ा दिए हैं। आतंकियों ने आइवरी कोस्ट से आ रहे तेल टैंकरों के काफिले में आग लगा दी, जिससे शहर में गंभीर ईंधन संकट पैदा हो गया है।

बढ़ते आतंकी खतरे को देखते हुए अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी ने अपने नागरिकों को माली तुरंत छोड़ने की एडवाइजरी जारी की है। वहीं, भारतीय दूतावास लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.