Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में सीएम नायब सिंह सैनी ने शिकायतकर्ता को लगाई फटकार

गुरुग्राम | आमतौर पर ग्रीवेंस कमेटी बैठकों में अधिकारी फटकार का सामना करते हैं, लेकिन इस बार हालात उलट गए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में हुई शिकायत निवारण समिति की बैठक में एक शिकायतकर्ता को ही सख्त लहजे में फटकार लगाई और चेतावनी दी कि अगर भविष्य में झूठी शिकायत दी, तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

दरअसल, एक व्यक्ति ने अधिकारियों पर सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज़) को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया था। जब मुख्यमंत्री ने उससे पूछा कि आवेदन कब किया गया था और क्या दस्तावेज पूरे हैं, तो शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने अभी तक आवेदन ही नहीं किया क्योंकि आर्किटेक्ट ने कहा कि जमीन पर सीएलयू मिलना संभव नहीं। इस जवाब पर सीएम सैनी नाराज़ हो गए और बोले — “जब आवेदन ही नहीं किया तो शिकायत किस बात की?”

बैठक में कुल 17 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 15 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। मुख्यमंत्री के अनुसार, अधिकांश शिकायतें सड़क, सीवर और पानी की समस्याओं से जुड़ी थीं। केवल दो मामले लंबित रखे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अगली बैठक में मांगी गई है।

इसके अलावा, जाटौली सरकारी कॉलेज में सीवर का पानी भरने से छात्रों की उपस्थिति घटने की शिकायत भी उठी, जिस पर सीएम ने तुरंत संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...

गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट हों लोग: संत बाबा बाल जी महाराज

Summer express, राकेश ,कोटला कलां। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत बाबा बाल जी आश्रम, कोटला कलां में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज और स्वामी गोपेश दास जी महाराज ने लोगों से अभियान में...

स्वास्थ्य शिविर में सीएम सुक्खू के शुगर टेस्ट की रिपोर्ट पर सवाल, जांच उपकरणों की विश्वसनीयता पर जताई चिंता

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जांच उपकरणों की विश्वसनीयता को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिंता जताई है। शिमला के कृष्णा नगर में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना ब्लड शुगर टेस्ट करवाया था। इस दौरान उपकरण में उनका शुगर स्तर 177...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.