Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में भीषण सड़क दुर्घटना, रोडवेज बस से टकराई कार

यमुनानगर | यमुनानगर जिले में एक बार फिर सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। बिलासपुर-प्रतापनगर मार्ग पर स्थित लेदी गांव के पास हरियाणा रोडवेज की बस और एक कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार चार यात्री भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटकर सड़क किनारे जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने ट्रैफिक को बहाल कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

रोडवेज बस चालक का कहना है कि कार तेज रफ्तार में थी, जिससे यह हादसा हुआ। वहीं, एक घायल महिला ने बताया कि अचानक तेज झटका लगा और उनके सिर में चोट आई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक व कार चालक दोनों से पूछताछ की जा रही है। यह घटना पिछले पांच दिनों में यमुनानगर में दूसरा बड़ा रोडवेज हादसा है, जिससे परिवहन विभाग की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.