Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

41 दिन बाद अमेरिका में खत्म होगा ऐतिहासिक शटडाउन

नई दिल्ली। अमेरिका में पिछले 41 दिनों से जारी शटडाउन (US Shutdown) अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। सोमवार को सांसदों के एक समूह ने शटडाउन खत्म करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता अभी वाशिंगटन से बाहर हैं, जिनकी वापसी के बाद संसद में औपचारिक वोटिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ ही अमेरिका के इतिहास का सबसे लंबा सरकारी शटडाउन खत्म होने की उम्मीद है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस कदम का समर्थन करते हुए कहा, “हम जल्द ही अपने देश को फिर से खोलने जा रहे हैं।”

संसद में होगी वोटिंग

ओबामा केयर फंड और स्वास्थ्य बीमा योजना को जारी रखने को लेकर डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन पार्टी के बीच मतभेद के चलते यह शटडाउन लागू हुआ था। डेमोक्रेट्स ने ट्रंप प्रशासन पर अपने प्रस्तावों को मानने का दबाव बनाने के लिए शटडाउन की घोषणा की थी।

बीते दिन दोनों दलों के नेताओं की व्हाइट हाउस में अहम बैठक हुई, जिसमें प्रशासन ने एक समझौता प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव में शटडाउन समाप्त करने के साथ-साथ अफोर्डेबल केयर एक्ट (Affordable Care Act) पर दिसंबर में वोटिंग कराने की शर्त रखी गई है।

डेमोक्रेटिक पार्टी में मतभेद

न्यू हैम्पशायर की सीनेटर जीन शाहीन ने बताया कि रिपब्लिकन पार्टी ने उनकी कई मांगों को खारिज कर दिया था, जिसके बाद यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा, “देश में स्वास्थ्य सेवाएं बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था। हमें विश्वास है कि आगामी वोटिंग में इन सेवाओं को जारी रखा जाएगा।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गूंजे भोले के जयकारे, कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन शिवभक्ति में डूबा शहर

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थों से अंबाला शहर और आसपास का क्षेत्र शिवमय हो गया है। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक हर ओर भगवान शिव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती...

हरियाणा में 50 लाख लाभार्थियों को 1595 करोड़ की सहायता, लाडो लक्ष्मी की 10वीं किस्त जारी

Summer express, चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा सरकार ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में लाभार्थियों के खातों में सहायता राशि जारी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि सरकार की ओर से अलग-अलग विभागों के माध्यम से हर महीने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सीधे उनके बैंक...

गुरुग्राम के आठों जोन में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई तेज, कई इलाकों में चला ध्वस्तीकरण अभियान

Summer express, गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को निगम की अलग-अलग टीमों ने शहर के सभी आठ जोन में एक साथ कार्रवाई की। संबंधित जोन के संयुक्त आयुक्तों की निगरानी में निगम अधिकारियों ने चिह्नित क्षेत्रों में पहुंचकर अवैध निर्माण...

गन्नौर में सिलिंडर हादसे से बेघर परिवार को राहत, विधायक ने नए मकान का दिया भरोसा

Summer express, गन्नौर। खुबड़ू गांव में सिलिंडर फटने से मकान की छत गिरने और आग लगने की घटना के बाद प्रभावित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई थी। हादसे में घर का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया था। अब विधायक देवेंद्र कादियान ने परिवार को नया मकान बनवाकर देने का...

फरीदाबाद पहुंचे सांसद विजय बघेल, नक्सलवाद से एथेनॉल विवाद तक कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express, फरीदाबाद। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल  देर शाम फरीदाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद, विकास, रोजगार और पलायन के साथ ही एथेनॉल को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष के पास जनता से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.