मोहाली I पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में वे सोमवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरदीप सिंह की अदालत में पेश हुए। नाभा जेल प्रशासन ने उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई।
सरकार की ओर से विशेष सरकारी वकील प्रीत इंदर पाल सिंह और मनजीत सिंह अदालत में उपस्थित रहे, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता एच.एस. धनोआ ने मजीठिया की पैरवी की।
अदालत ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ आरोप तय करने की तारीख 26 नवंबर निर्धारित की है। इससे पहले की सुनवाई में सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की औपचारिक अनुमति प्रदान की थी।