Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोना छू गया नया रिकॉर्ड: 10 ग्राम पार ₹1.25 लाख का आंकड़ा

नई दिल्ली। सोने के दामों में सोमवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिससे आम खरीदारों को बड़ा झटका लगा है। लगातार बढ़ते दामों के बीच आज (11 नवंबर) सोना एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए 10 ग्राम पर ₹1,25,000 के पार पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना ₹1,25,120 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी में भी तेजी का सिलसिला जारी है और इसकी कीमत 1.01% बढ़कर ₹1,55,250 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

सर्राफा बाजार में भी दिखा असर

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत ₹1,300 की बढ़त के साथ ₹1,25,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5% शुद्धता वाला सोना शुक्रवार के ₹1,24,000 प्रति 10 ग्राम की तुलना में बढ़कर ₹1,25,300 प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंचा। वहीं 99.9% शुद्धता वाला सोना पिछले सत्र के ₹1,24,600 प्रति 10 ग्राम से उछलकर ₹1,25,900 तक पहुंच गया।

विश्लेषकों ने बताई तेजी की वजह

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि “सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और कमजोर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के चलते सोने में सकारात्मक रुख बना हुआ है। इससे अगले महीने फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ी हैं।” उन्होंने कहा कि कमजोर डॉलर ने भी सोने और चांदी को मजबूती प्रदान की है।

चांदी भी बनी चमकदार

सोमवार को चांदी की कीमत ₹2,460 बढ़कर ₹1,55,760 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। शुक्रवार को यह ₹1,53,300 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

आर्थिक अनिश्चितता से बढ़ा सोने का आकर्षण

गांधी ने बताया कि हालिया अमेरिकी आंकड़े दर्शाते हैं कि नवंबर में उपभोक्ता धारणा करीब 3.5 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है, जबकि निजी रिपोर्टों में अक्टूबर में नौकरियों में गिरावट की ओर इशारा किया गया है।

उन्होंने कहा कि “अर्थव्यवस्था में बनी अनिश्चितता की स्थिति कीमती धातुओं के पक्ष में जा रही है। आने वाले सप्ताह में सोना और चांदी दोनों ही मजबूत रुख में बने रह सकते हैं।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पुंग खड्ड अवैध खनन मामला: हमीरपुर में बीजेपी विधायक आशीष शर्मा के रिश्तेदारों को जमानत

पुंग खड्ड अवैध खनन मामला: हमीरपुर में बीजेपी विधायक आशीष शर्मा के रिश्तेदारों को जमानत

हमीरपुर, अरविंद -: हमीरपुर जिले की पुंग खड्ड में अवैध खनन से जुड़े चर्चित मामले में हमीरपुर सदर से विधायक आशीष शर्मा के छोटे भाई और चाचा को अदालत से जमानत मिल गई है। करीब 17 दिनों तक जेल में रहने के बाद दोनों आरोपियों को रिहा किया गया। जिला कारागार से बाहर आने पर...
Summer Express - भाजपा पर विक्रमादित्य सिंह का हमला,महिला आरक्षण से लेकर महंगाई तक कई मुद्दों पर घेरा

भाजपा पर विक्रमादित्य सिंह का हमला,महिला आरक्षण से लेकर महंगाई तक कई मुद्दों पर घेरा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने महिला सम्मान, महंगाई, विकास कार्यों और चुनावी प्रक्रिया सहित कई अहम मुद्दों पर केंद्र और भाजपा की नीतियों को घेरते हुए सवाल उठाए। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा...
Summer Express - छोटा शिमला में ढाबे में आग से मचा हड़कंप, समय रहते पाया गया नियंत्रण

छोटा शिमला में ढाबे में आग से मचा हड़कंप, समय रहते पाया गया नियंत्रण

शिमला, संजू -: राजधानी शिमला के छोटा शिमला क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ढाबे में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना गुरुद्वारे के समीप स्थित एक लकड़ी के मकान में हुई, जिससे आग के तेजी से फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया था। हालांकि स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन विभाग की...
Summer Express - हमीरपुर में नाबालिग विवाह के दो मामले उजागर,गर्भावस्था के दौरान हुआ खुलासा

हमीरपुर में नाबालिग विवाह के दो मामले उजागर,गर्भावस्था के दौरान हुआ खुलासा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र से नाबालिग लड़कियों की शादी के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। इन मामलों का खुलासा तब हुआ जब दोनों लड़कियां गर्भवती अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई जांच में सामने आया कि दोनों ही लड़कियां...
Summer Express - शिमला में पुलिस की कार्रवाई,दुर्व्यवहार करने वाला ASI लाइन हाजिर ..वायरल वीडियो के बाद सख्त कार्रवाई

शिमला में पुलिस की कार्रवाई,दुर्व्यवहार करने वाला ASI लाइन हाजिर ..वायरल वीडियो के बाद सख्त कार्रवाई

Summer express/शिमला, संजू -: शिमला जिले में सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) द्वारा एक टैक्सी चालक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते हुए और उसे लात मारते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि यह घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.