Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब को मिली बड़ी सौगात, फिरोजपुर-चंडीगढ़ रूट पर वंदे भारत

चंडीगढ़ | पंजाब के लोगों के लिए एक और बड़ी सौगात आने वाली है। जल्द ही फिरोजपुर से चंडीगढ़ के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जाएगी। इस फैसले से हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो रोजाना इस रूट पर यात्रा करते हैं।

भाजपा नेता कुलवंत राय कटारिया (मुदकी) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात कर फिरोजपुर-चंडीगढ़ रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की मांग रखी थी।

कटारिया ने कहा कि इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और तेज, आरामदायक यात्रा के लिए यह ट्रेन बेहद जरूरी है।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू की जाएगी। इसके शुरू होने से जिला फिरोजपुर के लोगों को एक और बड़ी सुविधा मिलेगी और प्रदेश की राजधानी तक का सफर और आसान होगा।पंजाब को मिली बड़ी सौगात, फिरोजपुर-चंडीगढ़ रूट पर वंदे भारत

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गूंजे भोले के जयकारे, कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन शिवभक्ति में डूबा शहर

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थों से अंबाला शहर और आसपास का क्षेत्र शिवमय हो गया है। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक हर ओर भगवान शिव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती...

हरियाणा में 50 लाख लाभार्थियों को 1595 करोड़ की सहायता, लाडो लक्ष्मी की 10वीं किस्त जारी

Summer express, चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा सरकार ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में लाभार्थियों के खातों में सहायता राशि जारी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि सरकार की ओर से अलग-अलग विभागों के माध्यम से हर महीने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सीधे उनके बैंक...

गुरुग्राम के आठों जोन में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई तेज, कई इलाकों में चला ध्वस्तीकरण अभियान

Summer express, गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को निगम की अलग-अलग टीमों ने शहर के सभी आठ जोन में एक साथ कार्रवाई की। संबंधित जोन के संयुक्त आयुक्तों की निगरानी में निगम अधिकारियों ने चिह्नित क्षेत्रों में पहुंचकर अवैध निर्माण...

गन्नौर में सिलिंडर हादसे से बेघर परिवार को राहत, विधायक ने नए मकान का दिया भरोसा

Summer express, गन्नौर। खुबड़ू गांव में सिलिंडर फटने से मकान की छत गिरने और आग लगने की घटना के बाद प्रभावित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई थी। हादसे में घर का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया था। अब विधायक देवेंद्र कादियान ने परिवार को नया मकान बनवाकर देने का...

फरीदाबाद पहुंचे सांसद विजय बघेल, नक्सलवाद से एथेनॉल विवाद तक कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express, फरीदाबाद। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल  देर शाम फरीदाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद, विकास, रोजगार और पलायन के साथ ही एथेनॉल को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष के पास जनता से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.