Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी जिला का कोई भी गांव नहीं हुआ तम्बाकू मुक्त, स्वास्थ्य विभाग ने की लोगों से पहल करने की अपील

Mandi, Dharamveer

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में अब तक एक भी गांव या पंचायत तम्बाकू मुक्त घोषित नहीं हो सकी है। जबकि देशभर में चल रहे ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ के तहत प्रदेश के सभी जिलों में इस दिशा में कार्य चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों की संयुक्त भागीदारी बेहद आवश्यक है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खुद आगे आकर अपने गांव या पंचायत को तम्बाकू मुक्त घोषित करने की पहल करें, ताकि इस सामाजिक अभियान को धरातल पर उतारा जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) मंडी डा. दीपाली शर्मा ने बताया कि किसी भी गांव या पंचायत को तम्बाकू मुक्त बनाने की प्रक्रिया तभी शुरू होती है जब वहां के लोग इसकी इच्छा जाहिर करते हैं। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर एक को-आर्डिनेशन कमेटी गठित की जाती है, जिसमें ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और ग्रामीण शामिल होते हैं। इसके अलावा गांव के किसी ऐसे प्रभावशाली व्यक्ति को ‘तम्बाकू एम्बेसेडर’ बनाया जाता है, जिसकी समाज में साख हो और जो लोगों को इस दिशा में प्रेरित कर सके। यह कमेटी और एम्बेसेडर मिलकर गांव को तम्बाकू मुक्त घोषित करने की दिशा में जागरूकता अभियान चलाएंगे।

डा. शर्मा ने बताया कि अभी तक मंडी जिले में किसी भी गांव या पंचायत की ओर से इस दिशा में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू मुक्त बनने की प्रक्रिया कठिन नहीं है, बस जरूरत है लोगों की इच्छाशक्ति और भागीदारी की। विभाग की ओर से गांवों और पंचायतों में बैठकों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे आगे आकर अपने गांव को इस पहल का हिस्सा बना सकें।उन्होंने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग प्रशासन और खंड विकास अधिकारियों के सहयोग से इस अभियान को गति देने की योजना बना रहा है। जल्द ही विभिन्न पंचायतों में जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें तम्बाकू के दुष्प्रभावों और तम्बाकू मुक्त गांव के लाभों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।

डा. दीपाली शर्मा ने कहा, “यह कार्य केवल सरकारी स्तर पर नहीं हो सकता। जब तक जनता खुद इसमें भाग नहीं लेगी, तब तक गांवों को तम्बाकू मुक्त बनाना संभव नहीं है। हमारा विभाग हरसंभव सहयोग करने को तैयार है। बस लोगों को आगे आना होगा।”डा. दीपाली शर्मा ने कहा कि अभी तक किसी भी गांव से आवेदन नहीं आया है। विभाग लगातार लोगों को प्रेरित कर रहा है। अगर गांववासी आगे आएं तो हम हर संभव मदद करेंगे और जल्द ही मंडी का पहला तम्बाकू मुक्त गांव घोषित होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.