Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वरोजगार की मिसाल: संतोष कुमारी की बांस कला बनी आय का मजबूत जरिया

Hamirpur, Arvind

प्रदेश में महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। उद्योग, ग्रामीण विकास, पशुपालन तथा मत्स्य पालन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इन प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब जमीन पर दिखने लगा है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण हमीरपुर जिले के सुजानपुर वार्ड नंबर-5 की निवासी संतोष कुमारी हैं, जिनकी कला और मेहनत ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी।

उद्योग विभाग की पहल से बदली संतोष कुमारी की जिंदगी

एक सामान्य गृहिणी रही संतोष कुमारी पहले कभी-कभार सिलाई करके घर की आर्थिक मदद करती थीं, जबकि उनके पति बिजली फिटिंग का काम करते थे। हालांकि, संतोष हमेशा अपने परिवार की आमदनी बढ़ाने और कुछ नया करने की इच्छा रखती थीं। इसी दौरान उद्योग विभाग द्वारा सुजानपुर में बांस कला पर आधारित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने भाग लेने का फैसला किया। तीन महीने के इस प्रशिक्षण ने उनकी जिंदगी में नया आयाम जोड़ दिया।

घर बैठे बांस की कलाकृतियों से कमा रहीं हर माह 15 हजार रुपये

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करतार सिंह सौंखले और डिजाइनर लक्ष्मण कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान संतोष को विशेष मार्गदर्शन दिया। परिणामस्वरूप, उन्होंने बांस से कलाकृतियां और पेंटिंग्स तैयार करने में महारत हासिल कर ली। धीरे-धीरे उनका हुनर निखरता गया और उन्होंने विभिन्न प्रदर्शनियों में भाग लेना शुरू किया, जहाँ उनकी कलाकृतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और अच्छे दाम मिलने लगे।आज संतोष कुमारी की बनाई कलाकृतियां इतनी लोकप्रिय हो चुकी हैं कि लोग उनके घर पर भी आकर इन्हें खरीदते हैं। उनकी मासिक आय बांस से बनी कलाकृतियों के जरिए करीब 15 हजार रुपये तक पहुंच गई है। इसके साथ ही, हुनर और लगन को देखते हुए विभाग ने उन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में भी चयनित किया है, जिससे उन्हें अतिरिक्त मानदेय प्राप्त हो रहा है।संतोष कुमारी कहती हैं कि उन्हें यह नई पहचान और आत्मनिर्भरता उद्योग विभाग की योजनाओं और सरकार के समर्थन से मिली है। वह मानती हैं कि सही दिशा और प्रशिक्षण मिलने पर कोई भी व्यक्ति अपनी प्रतिभा को आय का जरिया बना सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.